मुंगेर विश्विद्यालय में दीक्षांत समारोह की तैयारियों को लेकर समीक्षात्मक बैठक आयोजित।
मुंगेर विश्विद्यालय में दीक्षांत समारोह की तैयारियों को लेकर समीक्षात्मक बैठक आयोजित।

जेटीन्यूज़
संजीव मिश्रा
भागलपुर/मुंगेर: मुंगेर विश्वविद्यालय में 11 अगस्त को तीसरे दीक्षांत समारोह की तैयारियों के मद्देनज़र माननीय कुलपति प्रो. संजय कुमार की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक का संचालन कुलसचिव डॉ घनश्याम राय ने किया। बैठक में समारोह को सुव्यवस्थित एवं सफल बनाने हेतु विभिन्न व्यवस्थाओं की विस्तारपूर्वक समीक्षा की गई। बैठक में दीक्षांत समारोह में सम्मिलित होने वाले छात्र-छात्राओं तथा लोक भवन से आने वाले विशिष्ट अतिथियों के लिए नाश्ता एवं भोजन की समुचित व्यवस्था पर विस्तृत चर्चा हुई। साथ ही विद्यार्थियों के आगमन का समय, पंजीकरण, किट वितरण तथा यह निर्णय लिया गया कि सभी प्रतिभागी विद्यार्थियों को उनके पहचान-पत्र (आई-कार्ड) समारोह से एक दिन पूर्व वितरित किए जाएंगे, जिससे आयोजन के दिन व्यवस्थाओं का सुचारु संचालन सुनिश्चित किया जा सके। बैठक में विशिष्ट अतिथियों के भोजन व्यवस्था, आमंत्रित अतिथियों की सूची, पदक (मेडल) वितरण की तैयारियों तथा अब तक मेडल प्राप्ति हेतु आवेदन करने वाले छात्र-छात्राओं की संख्या एवं संबंधित तैयारियों की भी समीक्षा की गई।इसी क्रम में आर.डी. एंड डी.जे. कॉलेज की दीक्षांत समारोह मीडिया प्रभारी एवं एनसीसी एएनओ लेफ्टिनेंट डॉ. प्रियंवदा शर्मा तथा ले.डॉ. कुमारी नेहा द्वारा समारोह स्थल (ऑडिटोरियम) का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का अवलोकन किया गया तथा आवश्यक सुझाव भी दिए गए।

बैठक में डीएसडब्ल्यू प्रोफेसर महेश्वर मिश्रा,परीक्षा नियंत्रक प्रोफेसर डॉ. दशरथ प्रजापत, आर.डी. एंड डी.जे. कॉलेज के प्राचार्य प्रोफेसर डॉ. विजेंद्र कुमार, प्रोफेसर डॉ. मंजू कुमारी, प्रोफेसर डॉ. गिरीश चंद्र पांडे, प्रोफेसर डॉ. रंजन कुमार सिंह, प्रोफेसर डॉ. आदित्य सिंह, डॉ. दिवाकर कुमार, राजेंद्र प्रसाद, प्रोफेसर डॉ. अजीत कुमार, डॉ. सूरज कोनार, डॉ. कंचन सिंह सहित विश्वविद्यालय एवं विभिन्न महाविद्यालयों के अनेक पदाधिकारी एवं आयोजन समिति के सदस्य उपस्थित रहे। कुलपति ने सभी संबंधित समितियों को निर्देशित किया कि दीक्षांत समारोह विश्वविद्यालय की प्रतिष्ठा का प्रतीक है। अतः प्रत्येक व्यवस्था को समयबद्ध, अनुशासित एवं उत्कृष्ट ढंग से पूर्ण किया जाए,
