राज्यस्तरीय रेड रन 2026 के लिए मुंगेर जिला के 6 प्रतिभागी होंगे शामिल- डॉ घनश्याम राय, कुलसचिव मुंगेर विश्विद्यालय।

राज्यस्तरीय रेड रन 2026 के लिए मुंगेर जिला के 6 प्रतिभागी होंगे शामिल- डॉ घनश्याम राय,
कुलसचिव मुंगेर विश्विद्यालय।

जेटीन्यूज
संजीव मिश्रा
भागलपुर/मुंगेर: सोमवार को राज्य स्तरीय रेड रन प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए मुंगेर विश्वविद्यालय से मुंगेर जिला के 6 प्रतिभागी रवाना हुए। मुंगेर विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ घनश्याम राय ने एनएसएस फ्लैग दिखाकर स्वयंसेवकों को रवाना किया। यह ज्ञातव्य हो कि राज्य स्तरीय रेड रन प्रतियोगिता का आयोजन पाटलिपुत्र स्टेडियम में 28 जुलाई को आयोजित किया जाएगा। यह कार्यक्रम युवाओं को स्वास्थ्य एवं सामाजिक मुद्दों के प्रति जागरूक करने की एक महत्वपूर्ण पहल है जिसका उद्देश्य स्वस्थ समाज और जागरूक राष्ट्र की ओर कदम बढ़ाना है। इसमें विशेष रूप से एचआईवी एड्स जैसे गंभीर स्वास्थ्य के प्रति युवाओं को जागरूक करना है। मुंगेर विश्वविद्यालय की एनएसएस इकाई और रेड रिबन क्लब के संयुक्त तत्वाधान में राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण संगठन, भारत सरकार के निर्देशानुसार रेड रन 2026 का आयोजन 17 जुलाई 2026 को किया गया । यह कार्यक्रम बिहार राज्य एड्स नियंत्रण समिति पटना, स्वास्थ्य विभाग,बिहार सरकार द्वारा प्रायोजित था। कार्यक्रम समन्वयक मुनींद्र कुमार सिंह ने बताया कि रेड रन 2026 प्रतियोगिता के 5 किलोमीटर के दौड़ में 17 से 25 वर्ष के युवाओं ने प्रतिभाग कर सकते हैं। जिला नोडल पदाधिकारी के प्रतिनिधि के रूप में एनएसएस कार्यालय कर्मी सुशांत कुमार के नेतृत्व में राज्य स्तरीय रेड रन 2026 में महिला वर्ग में अंचला कुमारी- बिहार फॉरेस्ट्री कॉलेज एंड रिसर्च इंस्टीट्यूट, मुंगेर, स्नेहा कुमारी-आरडी एंड डीजे कॉलेज, मुंगेर ,सविता कुमारी- आरडी एंड डीजे कॉलेज, मुंगेर और पुरुष वर्ग में
सुधांशु कुमार – जेएमएस कॉलेज, मुंगेर, सोनू कुमार – जमालपुर कॉलेज जमालपुर, मंगल कुमार -आरएस कॉलेज तारापुर प्रतिभा करेंगे। सभी राज्य स्तरीय प्रतिभागी को मुंगेर विश्वविद्यालय के एनएसएस का टी- शर्ट प्रदान किया गया। मुंगेर विश्वविद्यालय कुलपति प्रो डॉ संजय कुमार ने सभी प्रतिभागियों को जीत के लिए अग्रिम शुभकामनाएं प्रेषित किया है। उन्होंने कहा कि आज के युवा यदि स्वस्थ, अनुशासन और जागरूकता को अपनाते हैं तो वह केवल खुद के लिए नहीं पूरे समाज के लिए प्रेरणा के स्रोत बन सकते हैं। मुंगेर विश्वविद्यालय कुलसचिव डॉ घनश्याम राय ने कहा कि रेड रन प्रतियोगिता सिर्फ दौड़ ही नहीं बल्कि एक जन जागरण अभियान है।

Related Articles

Back to top button