मुंगेर विश्वविद्यालय में मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह मनाया गया

जे टी न्यूज, मुंगेर: मुंगेर विश्वविद्यालय मुंगेर द्वारा 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। 15 अगस्त, 2026 को 8.30 बजे पूर्वाह्न कुलपति आवास पर ध्वजारोहण किया।
इस समारोह में राष्ट्रगीत वंदे मातरम् के बाद 9.30 बजे पूर्वाह्न मुंगेर विश्वविद्यालय मुंगेर के कुलपति प्रो (डॉ) संजय कुमार द्वारा ध्वजारोहण किया गया। तत्पश्चात राष्ट्रगान हुआ। डॉ प्रभाकर पोद्दार के नेतृत्व में एनसीसी कैडेट्स द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर की प्रस्तुति की गई। उसके बाद कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे मुंगेर विश्वविद्यालय के कुलपति का संबोधन हुआ। उन्होंने संबोधन के दौरान कहा कि सबके सम्मिलित प्रयास से 11 अगस्त को आयोजित मुंगेर विश्वविद्यालय का तृतीय दीक्षांत समारोह सफलतापूर्वक संपन्न किया गया। इसके लिए विश्वविद्यालय परिवार को बधाई दिया। उन्होंने लोकभवन के आदेशानुसार अप्रेंटिसशिप कार्यक्रम आयोजित करने के लिए कॉलेज को निर्देश दिया। उन्होंने कॉलेज के प्राचार्य को नैक मूल्यांकन हेतु तैयारी शुरू करने के लिए प्रेरित किया। एनएसएस द्वारा 600 युवा आपदा मित्र तैयार करने को बिहार राज्य के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि बताया।
एनएसएस, एनसीसी, कीड़ा परिषद् और सांस्कृतिक परिषद् के सक्रिय भागीदारी के माध्यम से विश्वविद्यालय में एक्स्ट्रा कैरिकुलर एक्टिविटीज को जीवंत करने और छात्रों की सहभागिता लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि किसी भी संस्था के कर्मचारी यदि समर्पित भाव से कार्य करें तो देश निरंतर विकास करता जाएगा। उन्होंने वादा किया कि समेकित प्रयास से 4 वर्षीय सीबीसीएस का पहला बैच का रिजल्ट 2027 तक समय प्रकाशित किया जाएगा। उद्बोधन के पश्चात पुन वंदे मातरम् और राष्ट्रगान सामूहिक रूप से गायन किया गया। कार्यक्रम का संचालन मुंगेर विश्वविद्यालय के कार्यक्रम समन्वयक मुनींद्र कुमार सिंह ने किया। मुंगेर विश्वविद्यालय के सांस्कृतिक परिषद् के सचिव डॉ मृत्युंजय मिश्रा के नेतृत्व में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसके अंतर्गत देशभक्ति गीत, देशभक्ति नृत्य और योग नृत्य प्रस्तुत किया गया। अंत में धन्यवाद ज्ञापन मुंगेर विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ घनश्याम राय द्वारा प्रस्तुत किया गया। उन्होंने सफल आयोजन के लिए मुंगेर विश्वविद्यालय के डीएसडब्ल्यू प्रो डॉ महेश्वर मिश्र के नेतृत्व में सात सदस्य टीम में डॉ अंशु राय डॉ प्रियरंजन तिवारी, कार्यक्रम समन्वयक, डॉ स्मृति, डॉ संजय मांझी, डॉ मृत्युंजय मिश्रा एवं समस्त विश्वविद्यालय परिवार को बधाई दिया। कार्यक्रम को सफल बनाने में इकरा खान, शिवानी, युवराज पाठक, रिया हर्ष, अभिजीत, राहुल, एनएसएस कार्यालय कर्मी सुशांत, सौरव शांडिल्य की अहम भूमिका रही।
कार्यक्रम में विभिन्न कॉलेजों के प्राचार्य प्रो डॉ बिजेंद्र कुमार, प्रो डॉ देवराज सुमन ,डॉ वंदना कुमारी, डॉ सत्यादित्य सिंह के साथ साथ विभिन्न विभागों के पीजी हेड डॉ हरिश्चंद्र शाही, डॉ गिरीश चंद्र पांडे, डॉ विनोद कुमार, डॉ अशोक पोद्दार, डॉ मंजू कुमारी डीन डॉ रंजना सिंह, विश्वविद्यालय के शिक्षक,शिक्षकेत्तर कर्मी के अलावा गणमान्य लोग मौजूद थे। इस समारोह के भव्य आयोजन में कुल 600 लोग मौजूद थे।

