कोसी पुनर्वासित की मांगों को लेकर सैकड़ो लोगों ने दिया धरना

कोसी पुनर्वासित की मांगों को लेकर सैकड़ो लोगों ने दिया धरना


जे टी न्यूज़, सुपौल : जिला मुख्यालय के डिग्री कॉलेज चौक पर सैकड़ो की संख्या में कोसी पुनर्वासित लोगों ने विशाल एक दिवसीय धरना का आयोजन किया। आयोजन में मुख्य मांगे पुनर्वासित परिवारों को होल्डिंग टैक्स से मुक्त करना, आवास योजना का लाभ दिलाना ,जमीन का मालिकाना हक देना, इन तीन मुद्दों को लेकर कोसी पुनर्वासित लोगों ने भारी संख्या में धरना स्थल पर युवा नौजवान एवं बुजुर्ग लोगों ने कार्यक्रम में बढ़-कर कर हिस्सा लिया , कार्यक्रम का आयोजन अनोज कुमार आर्य उर्फ लव यादव के नेतृत्व में हुआ । लव यादव ने अपने संबोधन में कहा कि हम लोगों ने अपनी मांग पत्र सावन कुमार जिला अधिकारी सुपौल को राज्यपाल के नाम दिए हैं ,हमलोगों कोसी पीड़ितों की मांगे अगर पूरी नहीं हुई तो हम लोग लगातार विशाल धरना का आयोजन पुनः करेंगे नगर परिषद सुपौल अपने मनमानी से पुनर्वासित परिवारों को होल्डिंग टैक्स लगाकर गरीब लोगों को तबाह करने का कार्य किया है, कार्यक्रम को संबोधित करते हुए रामकृष्ण प्रसाद यादव अमीन साहब ने कहा की पंडित जवाहरलाल नेहरू जिस समय बैरिया मंच पर अपनी टोपी उतार कर रखे थे। और मिट्टी बांध देने का जो काम किया था उस समय उन्होंने कहा था ,कि आधी नजर हमारी कोसी पीड़ितों पर रहेगी हर घर में एक नौकरी दी जाएगी, कोसी प्राधिकरण का गठन होगा, 1954 ई लगभग माननीय प्रधानमंत्री ने कोसी पीड़ित लोगों के लिए कई तौफा की घोषणाएं की थी।

उन्होंने कहा कि उस समय लोगों को कोसी नहीं आने से इस तरह की तबाही नहीं होती थी, क्योंकि कोसी नदी वीरपुर से लेकर कुर्सेला तक सीधी धारा में बहती थी ,जिसे वीरपुर से सहरसा कोपरिया और कुर्सेला घूमा कर दिया गया जो लगभग कई लाख लोग प्रभावित होते हैं, धरना का अध्यक्षता रामविलास साहू एवं कार्यक्रम का संचालन रमेश कुमार यादव के द्वारा किया गया, कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सुशील कुमार यादव,रामचंद्र यादव, बिनोद यादव,मिथिलेश कुमार, इरभान बिहारी,मुखिया प्रतिनिधि संतोष यादव, सुकुमार यादव,अन्य लोगों के अलावे महिलाओं ने अपनी कोशी पुनर्वासित समस्यों को रखा,सैकड़ों की संख्या में लोग मौजूद थे, प्रशासन द्वारा सुरक्षा के मद्देनजर कई पुलिस बलों को लगाया गया था,

Related Articles

Back to top button