आगामी 10 अगस्त 026 को कानून तोड़ो जेल भरो आंदोलन को लेकर बैठक आयोजित
आगामी 10 अगस्त 026 को कानून तोड़ो जेल भरो आंदोलन को लेकर बैठक आयोजित

जे टी न्यूज़, खगड़िया : एस के एम,संयुक्त खेत मजदूर एवं संयुक्त ट्रेड यूनियनों के राष्ट्रव्यापी आह्वान पर आगामी 10 अगस्त 026 को कानून तोड़ो जेल भरो आंदोलन की सफलता हेतु आज बिहार राज्य किसान सभा के राज्य उपाध्यक्ष संजय कुमार के नेतृत्व में अलौली प्रखंड अंतर्गत *मेघौना पंचायत के *सिरसिया(दुवियाही) एवं *झोटियाही में ग्राम जीबी आयोजित की गई।जीबी में दोनों ही जगहों पर दर्जनों लोग शामिल हुए।जेलभरो आंदोलन को लेकर मेघौना के दोनों जीबी सहित अन्य साथियों साथियों ने 200 लोगों के भागीदारी का निर्णय लिया।*रोन में पार्टी जीबी की गई,जिसमें 60 लोगों के साथ भागीदारी करने का निर्णय लिया गया।*बुधौरा में भी एक छोटी मीटिंग की गई,जिसमें साथियों ने 15 लोगों के साथ शामिल होने का निर्णय लिया।बाद में देर शाम में खगड़िया प्रखंड अंतर्गत *तेताराबाद चंदपुरा में पार्टी जीबी सम्पन्न हुई,जिसमें 200 लोगों के साथ जेल भरो आंदोलन में शामिल होने का निर्णय लिया गया।

आज के जीबी में मेरे साथ सीपीआईएम जिला सचिवमंडल सदस्य सुरेन्द्र पासवान,कुन्दन मेहता,एल सी सचिव अलौली अमर कुमार यादव, खगड़िया पश्चिमी लोकल सचिव मिथलेश केशरी,जिला कमिटी सदस्य महाबीर यादव,श्रवण साह,लोकल कमिटी सदस्य अलौली नवनीत कुमार यादव,अमरजीत कुमार,अवधेश कुमार,उमेश कुमार चौरसिया,आलोक कुमार सिंह और मानटून यादव भी मौजूद थे।

