मिशन परिवार विकास अभियान के सफल आयोजन को लेकर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में अंतर्विभागीय समन्वय बैठक संपन्न
मिशन परिवार विकास अभियान के सफल आयोजन को लेकर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में अंतर्विभागीय समन्वय बैठक संपन्न

जे टी न्यूज़, समस्तीपुर : जिले में 07 सितंबर से 26 सितंबर 2026 तक संचालित “मिशन परिवार विकास अभियान” पखवाड़ा के सफल आयोजन एवं प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर जिलाधिकारी श्री विका कुशवाहा की अध्यक्षता में आज समाहरणालय सभाकक्ष में अंतर्विभागीय समन्वय बैठक आयोजित की गई।
बैठक में अभियान के तहत दंपति संपर्क/सामुदायिक उत्प्रेरण पखवाड़ा तथा परिवार नियोजन सेवा पखवाड़ा के सफल संचालन को लेकर विभागवार तैयारियों एवं कार्ययोजना की समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों के पदाधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ अभियान का व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करने तथा पात्र दंपतियों तक परिवार नियोजन की सेवाओं एवं उपलब्ध साधनों की जानकारी पहुंचाने का निर्देश दिया।

उन्होंने विशेष रूप से स्वास्थ्य विभाग, आईसीडीएस, आशा एवं आंगनबाड़ी सेवाओं सहित संबंधित विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करते हुए अधिक से अधिक लोगों को अभियान से जोड़ने पर बल दिया। साथ ही परिवार नियोजन के स्थायी एवं अस्थायी साधनों के संबंध में आमजन को जागरूक करने तथा उपलब्ध स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ दिलाने का निर्देश दिया।
बैठक में सिविल सर्जन, समस्तीपुर डॉ. राजीव कुमार, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, आईसीडीएस श्रीमती सुनीता कुमारी सहित स्वास्थ्य विभाग एवं अन्य संबंधित विभागों के पदाधिकारी उपस्थित थे।


