स्वच्छता अभियान से बदल रही सासाराम की तस्वीर
ऐतिहासिक और पर्यटन स्थलों को बनाया जा रहा कचरा मुक्त इं.नवीन सिन्हा जिलाध्यक्ष भारतीय मानवाधिकार एसोसिएशन
स्वच्छता अभियान से बदल रही सासाराम की तस्वीर
ऐतिहासिक और पर्यटन स्थलों को बनाया जा रहा कचरा मुक्त इं.नवीन सिन्हा जिलाध्यक्ष भारतीय मानवाधिकार एसोसिएशन

जे टी न्यूज, सासाराम: स्वच्छता ही सेवा है” इस संकल्प को धरातल पर उतारते हुए रोहतास जिला प्रशासन द्वारा पिछले कई रविवार से संकल्प सेवा अभियान के तहत जिले के महत्वपूर्ण सार्वजनिक, धार्मिक,ऐतिहासिक एवं पर्यटन स्थलों को स्वच्छ और कचरा मुक्त बनाने का अभियान लगातार चलाया जा रहा है।
इसी अभियान के तहत सासाराम जंक्शन परिसर के आसपास सहित मांझर कुंड, तुतला भवानी,महादेव खोह और ऐतिहासिक शेरशाह रौजा स्थल जैसे महत्वपूर्ण स्थलों पर स्वच्छता अभियान चलाकर कचरे को हटाया गया।
जिलाधिकारी दीपक मिश्र के नेतृत्व में चल रहें इस अभियान में सासाराम रोहतास एसडीएम प्रिया रानी,डीडीसी आकांक्षा आनंद तथा संबंधित प्रशासनिक एवं नगर निकाय पदाधिकारियों के संयुक्त प्रयासों की जितनी सराहना की जाए कम है। यह केवल सफाई अभियान नहीं, बल्कि सासाराम और रोहतास के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। हमारे धार्मिक,ऐतिहासिक और पर्यटन स्थलों की स्वच्छता उनके आकर्षण को बढ़ाने के साथ-साथ बाहर से आने वाले पर्यटकों के बीच जिले की सकारात्मक पहचान भी स्थापित करती है।
भारतीय मानवाधिकार एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष नवीन सिन्हा एवं झंझट टाइम्स न्यूज़ के पत्रकार एन बाबा ऐसे प्रशासनिक अधिकारियों एवं कर्मचारियों के समर्पित प्रयासों के प्रति अपना आभार व्यक्त करते है। निश्चित रूप से ये सभी अधिकारी बधाई और प्रशंसा के पात्र हैं। जो नियमित रूप से स्वयं आगे बढ़कर स्वच्छता के इस अभियान को गति दे रहें हैं। सासाराम जैसे ऐतिहासिक शहर के विकास का मार्ग केवल सड़क,भवन और अन्य आधारभूत संरचनाओं से नहीं, बल्कि स्वच्छता,सुंदरता,विरासत संरक्षण और नागरिक जागरूकता से भी होकर गुजरता है। प्रशासन की यह पहल जनता के लिए भी एक स्पष्ट संदेश है—

“शहर हमारा है, इसकी स्वच्छता और सुंदरता की जिम्मेदारी भी हमारी है।”
आइए,हम सभी संकल्प लें कि न कचरा फैलाएंगे,न फैलाने देंगे और अपने शहर की ऐतिहासिक एवं प्राकृतिक विरासत को स्वच्छ रखेंगे।


