बांध टूटने के बाद बाढ़ प्रभावित गांव पहुंचे सांसद पप्पू यादव, पीड़ितों को दी आर्थिक सहायताl

बांध टूटने के बाद बाढ़ प्रभावित गांव पहुंचे सांसद पप्पू यादव, पीड़ितों को दी आर्थिक सहायताl

जे टी न्यूज, सारण: सारण जिले के महाराजगंज लोकसभा क्षेत्र अंतर्गत तरैया विधानसभा के पानापुर प्रखंड के सरोजों भगवानपुर गांव में बांध टूटने के बाद बाढ़ की स्थिति का जायजा लेने सांसद पप्पू यादव मौके पर पहुंचे।

सांसद ने प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण कर बाढ़ पीड़ितों से मुलाकात की और उनकी समस्याओं की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने प्रभावित परिवारों को आर्थिक सहायता भी प्रदान की।

पप्पू यादव ने बाढ़ से उत्पन्न परिस्थितियों का जायजा लेते हुए प्रभावित लोगों को हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया। उन्होंने क्षेत्र में राहत एवं बचाव कार्यों की आवश्यकता पर भी जोर दिया।

Related Articles

Back to top button