पूर्व नगर सभापति तारकेश्वर नाथ गुप्ता के निधन पर राजद नेताओं ने जताया शोक
अख्तरुल इस्लाम शाहीन ने कहा—उनका निधन समस्तीपुर के लिए अपूरणीय क्षति
पूर्व नगर सभापति तारकेश्वर नाथ गुप्ता के निधन पर राजद नेताओं ने जताया शोक
अख्तरुल इस्लाम शाहीन ने कहा—उनका निधन समस्तीपुर के लिए अपूरणीय क्षति

जे टी न्यूज, समस्तीपुर : समस्तीपुर नगर परिषद के पूर्व सभापति तारकेश्वर नाथ गुप्ता के निधन पर राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के वरिष्ठ नेताओं एवं सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने गहरा शोक व्यक्त किया है।
शोक संवेदना व्यक्त करते हुए बिहार विधानसभा के पूर्व मुख्य सचेतक अख्तरुल इस्लाम शाहीन ने कहा कि स्व. गुप्ता मिलनसार, सरल स्वभाव के और सबको साथ लेकर चलने वाले जनप्रतिनिधि थे। वे गरीबों एवं असहाय लोगों की मदद के लिए हमेशा तत्पर रहते थे। नगर परिषद के सभापति के रूप में उन्होंने समस्तीपुर के विकास, स्वच्छता और जनसेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दिया। उनका निधन समस्तीपुर के लिए अपूरणीय क्षति है।
शोक व्यक्त करने वालों में राजद जिलाध्यक्ष सह पूर्व विधान पार्षद रोमा भारती, पूर्व विधायक अशोक प्रसाद वर्मा, प्रदेश महासचिव फैजुर रहमान फैज, सहकारिता बैंक के अध्यक्ष विनोद कुमार राय, प्रधान महासचिव विपिन सहनी, जिला प्रवक्ता राकेश कुमार ठाकुर, सत्यविन्द पासवान, ललन यादव, प्रभु नारायण राय, राकेश कुमार पांडेय, विश्वनाथ राम, रोशन यादव, चमन यादव, शत्रुघ्न यादव, पिंकी राय, जितेंद्र यादव, उमेश प्रसाद यादव, संतोष कुमार यादव, प्रो. लक्ष्मी प्रसाद यादव, प्रो. डॉ. रजनीश कुशवाहा, नगर पार्षद मोहम्मद अजहर मिकरानी एवं मोहम्मद विक्की शेख सहित बड़ी संख्या में राजद नेता, कार्यकर्ता एवं समाजसेवी शामिल हैं।



