भाजपा प्रदेश महामंत्री व रोसड़ा विधायक के साथ कार्यकर्ताओं ने सुनी प्रधानमंत्री के मन की बात की 92वीं कड़ी

समस्तीपुर: 

जिला अंतर्गत कल्याणपुर विधानसभा क्षेत्र के गोपालपुर शक्तिकेन्द्र में झहुरी ग्राम के बूथ संख्या 129 काली स्थान, गांधी चौपाल पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात की 92वीं कड़ी सुनी गई।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में बिहार विधान परिषद् सदस्य एवं भाजपा प्रदेश महामंत्री देवेश कुमार मौजदू रहे। मौजूद अन्य भाजपाइयों में जिला महामंत्री प्रभात कुमार ठाकुर, कल्याणपुर मंडल अध्यक्ष दिलीप साहनी, मंडल महामंत्री शिवशंकर ठाकुर, किसान मोर्चा जिला महामंत्री विजय शंकर ठाकुर समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम के बाद देवेश कुमार ने उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हर महीने के अंतिम रविवार को मन की बात के जरिए देश के समकालीन गतिविधि, ऐतिहासिक, सांस्कृतिक विरासत पर चर्चा करते हैं। इसके जरिए वह पूरे भारत को एक मंच पर लाकर शसक्त करते हैं।

वहीं दूसरी ओर चकमेहसी मंडल अध्यक्ष प्रशांत कुमार के आवास परिसर में रोसरा विधायक वीरेंद्र पासवान के साथ भाजपा कार्यकर्ता सहित भाजपा कार्यकर्ता सहित नीमा चकहैदर के ग्रामीणों ने प्रधानमंत्री के मन की बात सुनकर गदगद हो गए।

संपादिकृत ठाकुर वरुण कुमार

Related Articles

Back to top button