छठ घाटों की सुरक्षा को लेकर एसडीओ सख्त, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश नगर आयुक्त के साथ विभिन्न घाटों का किया निरीक्षण, साफ-सफाई, रोशनी और भीड़ प्रबंधन पर दिया जोर

छठ घाटों की सुरक्षा को लेकर एसडीओ सख्त, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश
नगर आयुक्त के साथ विभिन्न घाटों का किया निरीक्षण, साफ-सफाई, रोशनी और भीड़ प्रबंधन पर दिया जोर

जे टी न्यूज, समस्तीपुर : छठ महापर्व के मद्देनजर अनुमंडल पदाधिकारी राकेश कुमार ने शनिवार को नगर आयुक्त के साथ नगर निगम क्षेत्र के विभिन्न छठ घाटों का विस्तृत निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने घाटों पर सुरक्षा एवं व्यवस्था प्रबंधन का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान एसडीओ ने स्पष्ट कहा कि छठ घाटों पर आने वाले श्रद्धालुओं एवं आम लोगों को किसी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए। उन्होंने घाटों पर साफ-सफाई, पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था, सुरक्षा इंतजाम, भीड़ प्रबंधन तथा आवागमन को सुगम बनाने के लिए विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया।

एसडीओ ने प्रतिबंधित छठ घाटों को लेकर विशेष सतर्कता बरतने पर जोर दिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से लेकर सुरक्षा कर्मियों तक को निर्देश दिया कि प्रतिबंधित घाटों पर श्रद्धालुओं के जाने को रोकने के लिए प्रभावी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

Related Articles

Back to top button