15 दिन तक किसानों के बीच चलेगा जागरुकता अभियान

 

जेटीन्यूज़

देवघर। स्थानीय शहीद आश्रम रोड स्थित अपने आवास पर भाजपा के किसान मोर्चा झारखंड प्रदेश मंत्री सह संथाल परगना प्रभारी दयानंद ने पत्रकार वार्ता कर कहा कि केंद्र सरकार द्वारा एक ऐतिहासिक कृषि विधेयक 2020 के समर्थन में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के संदेश को किसानों तक पहुंचाने हेतु पूरे संथाल परगना में 15 दिनों तक किसानों के बीच जागरूकता अभियान चलाया जाएगा इस कार्यक्रम के माध्यम से प्रत्येक पंचायत गांव के हर किसान तक कृषि सुधार अधिनियम के विषय में किसानों के बीच जानकारी दिया जाएगा।

इस विधेयक के पास हो जाने से किसानों की आय बढ़ेगा एवं उनकी आर्थीक स्थिति में सुधार होगा साथ ही किसानों को अपने उपज बेचने हेतु सारे विकल्प खुले रहगे, वो अपने उपज को कही भी किसी भी मंडी में बेचने का अधिकार होगा एवं उनके फसल के लिए एडवांस में एग्रीमेन्ट होगा साथ ही ई ट्रेडिगं व्यवसाय उपलब्ध होगा। एवं मंडी के साथ साथ हाट बजार में कोल्ड स्टोरेज वेयर हाउस सहित कई सुविधा किसान भाई को मिलेगा।

Related Articles

Back to top button