आशा सेवा संस्थान द्वारा किया गया पूजा स्थल व श्रद्धालुओं को सेनेटाइज, बांटे 500 से अधिक मास्क


जेटी न्यूज ,
समस्तीपुर। जिले के पूसा प्रखंड स्थित ब्राह्मणों के एक मात्र महा प्रतापी राजवंश ओईनवार राजवंश की राजधानी और मैथिल कुल गौरव महाकवि विद्यापति की कर्मभूमि ओईनी डीह पर आयोजित आस्था और शक्तिपूजन के नौ दिवसीय महानुष्ठान वासंती नवरात्र के क्रम में महाअष्टमी के अवसर पर आशा सेवा संस्थान द्वारा कोरोना जागरूकता अभियान चलाया गया।आशा सेवा संस्थान के सचिव अमित कुमार वर्मा द्वारा शारीरिक दूरी, मास्क एवं सेनेटाइजर के प्रयोग के लिए लोगों को जागरूक किया गया। पुरोहित पंडित शंकर झा के नेतृत्व में आयोजित इस महानुष्ठान के अवसर पर संस्था ने सम्पूर्ण दुर्गा स्थान परिसर और पूजा स्थल को सेनेटाइज किया।

साथ ही माता को खोईछा अर्पण करने आये श्रद्धालुओं को भी सेनेटाइज किया और मास्क दे कर उन्हे मास्क लगाने के लिए प्रेरित भी किया। इस दौरान प्रो. संजय कुमार के साथ ईडेन वेलफेयर ट्रस्ट के चैयरमैन ब्रजकिशोर कुमार के अलावा मुख्य यजमान अखिलेश ठाकुर, चैती दुर्गा पूजा समिति के पूर्व अध्यक्ष रमेश कुमार झा उर्फ गुलाब जी, पूजा समिति के वर्तमान अध्यक्ष धनंजय कुमार झा उर्फ कन्हाई जी, हरिमोहन झा, कुमार विकास, उदय कुमार चौधरी, आमोद कुमार झा, राकेश कुमार ठाकुर, अशोक पासवान, हरिओम कुमार, सहदेव पासवान, सुबोध पासवान, पाचु पासवान, प्रमोद पासवान, श्याम कुमार, प्रिंस कुमार, राहुल कुमार, शुभम कुमार, अमित कुमार, रामकुमार, नितेश कुमार, नरेश कुमार, नितीश कुमार आदि युवा कार्य कर्ता मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button