विश्व हिंदी दिवस मनाया गया

विश्व हिंदी दिवस मनाया गया

जे टी न्यूज, समस्तीपुर:

विमेंस कॉलेज समस्तीपुर में प्रधानाचार्य प्रोफेसर सुनीता सिंह की अध्यक्षता में हिंदी विभाग द्वारा विश्व हिंदी दिवस मनाया गया , जिसका विषय हिंदी पारंपरिक ज्ञान और कृत्रिम बुद्धिमत्ता में तारतम्य स्थापित करना था । इस अवसर पर प्रधानाचार्य प्रोफेसर सिन्हा ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि हिंदी विश्व में सबसे अधिक बोली जाने वाली तीसरी भाषा है। टेक्नोलॉजी के माध्यम से हिंदी का लगातार विस्तार हो रहा है, लेकिन आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के कारण हमारा परंपरागत ज्ञान और बौद्धिकता का ह्रास होता जा रहा है।

विभागाध्यक्ष प्रो. सोनी सलोनी ने कहा कि हिंदी विश्व को एक सूत्र में बांधती है और यह संदेश देती है कि विश्व हमारा परिवार हैं।

डा कुमारी अनु ने कहा की हिंदी की बदौलत भारत विश्व गुरु बन सकता है । यह भारतीय संस्कृति का वाहक है।

डॉ विजय कुमार गुप्ता ने कहा कि विकसित भारत तभी साकार होगा जब हम सभी भारतीय हिंदी को हृदय से स्वीकार करेंगे।

डॉ लक्ष्मण यादव ने कहा कि दुर्भाग्य है कि भारत में हिंदी बोलना असभ्य समझा जाता है यह गुलामी की सोच है।

कार्यक्रम में डॉक्टर सुरेश साह, डॉक्टर नेहा कुमारी जायसवाल, डॉक्टर फरहत जबीन ने भी अपने विचार व्यक्त किये।

Related Articles

Back to top button