पत्रकार डी एन कुशवाहा बने अखिल भारतीय राष्ट्रीय स्नातक संघ बिहार के सारण स्नातक क्षेत्र के मीडिया प्रभारी, शुभचिंतकों में हर्ष

पत्रकार डी एन कुशवाहा बने अखिल भारतीय राष्ट्रीय स्नातक संघ बिहार के सारण स्नातक क्षेत्र के मीडिया प्रभारी, शुभचिंतकों में हर्ष
जेटी न्यूज

डी एन कुशवाहा

मोतिहारी पूर्वी चंपारण- जिले के वरीय पत्रकार, चंपारण न्यूज दर्शन वेब न्यूज चैनल के संपादक, पत्रकार प्रेस परिषद् के जिलाध्यक्ष, मौर्यध्वज एक्सप्रेस हिन्दी साप्ताहिक के उप संपादक, प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन ऑफ टीचर्स वेलफेयर बिहार के प्रवक्ता एवं क्राइम फ्लैश टीवी न्यूज चैनल के ब्यूरो चीफ पूर्वी चंपारण ध्रुव नारायण कुशवाहा जी को उनकी योग्यता व लगातार नि:स्वार्थ भाव से किए गए सामाजिक कार्यों को देखते हुए अखिल भारतीय राष्ट्रीय स्नातक संघ के राष्ट्रीय संरक्षक अनिल अग्रवाल जी तथा राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश पांडेय जी के दिशा निर्देश पर प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष सुनील श्रीवास्तव जी के द्वारा अखिल भारतीय राष्ट्रीय स्नातक संघ बिहार के सारण स्नातक क्षेत्र का मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया है।

 

श्री कुशवाहा के अखिल भारतीय राष्ट्रीय स्नातक संघ बिहार के सारण स्नातक क्षेत्र का मीडिया प्रभारी बनाए जाने पर हर्ष व्यक्त करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश पांडे जी ने कहा है कि श्री कुशवाहा काफी अनुभवी एवं सुलझे हुए व्यक्ति हैं। उनको मीडिया प्रभारी बनाए जाने से संग में काफी मजबूती आएगी। साथ ही स्नातक संघ की सोच व कार्यों को चैनल एवं पत्र पत्रिकाओं के माध्यम से सरकार तथा जन-जन तक पहुंचाने में काफी सहयोग मिलेगा‌। श्री पांडेय ने ध्रुव नारायण कुशवाहा जी के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए सभी साथियों के साथ मिलकर सामाजिक समरसता की भव्य मिसाल पेश करने व संगठन के उद्देश्यों को जन-जन तक पहुंचाने का आग्रह किया है।

श्री कुशवाहा को अखिल भारतीय राष्ट्रीय स्नातक संघ के सारण स्नातक क्षेत्र का मीडिया प्रभारी बनने पर हर्ष व्यक्त करने वालों में तिरहुत प्रमंडल के सेवानिवृत्त शिक्षा उप निदेशक ब्रजेश कुमार ओझा, नेवी के सेवानिवृत्त ऑफिसर बिंदा पांडे, रामगढ़वा प्रखंड प्रमुख श्रीमती कांता देवी, प्रमुख पति एवं पूर्व मुखिया श्रीकांत दुबे, रामगढ़वा मुखिया संघ के अध्यक्ष पति शमसुल जोहा अंसारी, पटनी पंचायत के मुखिया अशोक कुमार सिंह, पूर्व मुखिया कृष्णा सिंह, मुखिया जितेंद्र कुमार सिंह, सरपंच अवधेश कुमार सिंह, मुखिया हाजी नसीबुल हक, जिला परिषद पति बबलू सिंह, जिला परिषद पति मोहम्मद कमरुद्दीन, उप प्रमुख अरविंद पांडे, फिल्म अभिनेता व पत्रकार डॉ राजेश अस्थाना, पत्रकार राकेश कुमार, नीरज आनंद, कुमार राकेश रंजन, अमरदीप गुप्ता, दीपक अग्नि रथ, नवीन कुमार सिंह, रवि रंजन वर्मा, मनोज कुमार, हिमांशु कुमार हिमकर , ब्रजेश कुमार गुप्ता, रामगढ़वा के पूर्व मुखिया बाल किशोर प्रसाद,ईशी नर्सिंग होम एवं बिहार कौशल विकास केंद्र भलुवहिंया के निदेशक विभाष कुमार ओझा, डॉ अश्विनी कुमार ओझा, सीता सावित्री म्यूजिकल इंस्टिट्यूट के निदेशक व संगीतज्ञ संजय कुमार दास, शिक्षक राकेश कुमार, एम के मिशन आवासीय विद्यालय भलुवहिंया के प्रधानाध्यापक उमाशंकर प्रसाद, इंचार्ज प्रकाश चंद्र,उप इंचार्ज शैलेंद्र कुमार सिंह, शिक्षक संतोष कुमार सिंह, बबलू कुशवाहा, नीरज कुशवाहा, सेवानिवृत्त आर्मी राज किशोर प्रसाद, तथा सुरेंद्र कुशवाहा सहित अन्य लोग शामिल हैं!

Related Articles

Back to top button