पंच सरपंचों ने जिला एवं राज्य सम्मेलन की सफलता हेतु किया एकजुटता का किया इजहार

पंच सरपंचों ने जिला एवं राज्य सम्मेलन की सफलता हेतु किया एकजुटता का किया इजहार

पंच परमेश्वर के खगड़िया मानसी प्रखंड का संयुक्त बैठक आयोजित

बैठक में पंच सरपंच के लंबित वेतन भत्ता जल्द भुगतान करने पर हुई जमकर चर्चा
जे टी न्यूज़/गीता कुमार

खगड़िया: खगड़िया मे बिहार प्रदेश पंच सरपंच संघ खगड़िया एवं मानसी प्रखंड का संयुक्त बैठक यशवंत होटल के सभागार में प्रदेश उपाध्यक्ष सह जिला अध्यक्ष किरण देव यादव के मार्गदर्शन में तथा राजेंद्र यादव एवं मनोज कुमार के संयुक्त अध्यक्षता में हुई ।
बैठक में सर्वसम्मति से 6 नवंबर को जिला सम्मेलन तथा 11 नवंबर को राज्य सम्मेलन पटना में आहूत महासम्मेलन में अधिक अधिक संख्या में भाग लेने का निर्णय लिया गया। तथा तन मन धन से सहयोग की अपील किया गया।
बैठक में समस्या समाधान पर जमकर चर्चा हुई तथा लंबित वेतन भत्ता जल्द भुगतान करने पर मजबूत पहल करने का निर्णय लिया गया।


बैठक में प्रदेश सचिव अर्जुन महतो सरपंच रतन राम दिलीप केसरी मोहम्मद साहिर , पंच अनुराधा देवी रिंकू देवी आदि दर्जनों पंच सरपंच ने भाग लिया। सभी पंच सरपंच होने सम्मेलन की तैयारी एवं ऐतिहासिक सफलता के मद्देनजर एकजुटता का इजहार किया।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button