राजद जिलाध्यक्ष रामचन्द्र ठाकुर एवं राजू यादव को प्रधान महासचिव बनाए जाने पर राजद कार्यकर्ताओं ने दी बधाई

राजद जिलाध्यक्ष रामचन्द्र ठाकुर एवं राजू यादव को प्रधान महासचिव बनाए जाने पर राजद कार्यकर्ताओं ने दी बधाई
जे टी न्यूज़

सासाराम (रोहतास) जिला राष्ट्रीय जनता दल के मनोनित नए जिला अध्यक्ष रामचन्द्र ठाकुर और प्रधान महासचिव राजीव रंजन उर्फ राजु यादव को बनाए जाने पर राजद कार्यकर्त्ता में खुशी कि लहर है। युवा प्रदेश सचिव अरविंद अमर ने बधाई देते हुए कहा कि इन दोनों के नेतृत्व में संगठन एवं कार्यकर्ता दोनो मजबूत होंगे। वही पूर्व प्रखण्ड अध्यक्ष मो0 सद्दाम राजा ने इन दोनों लोगो को नई जिम्मेवारी के लिए बधाई देते हुए प्रदेश नेतृत्व का आभार वयक्त किया। बताते चलें कि रामचंद्र ठाकुर अति पिछड़ा वर्ग से आते हैं और जिले की राजनीति में लंबे समय से सक्रिय है। राजीव रंजन सिंह लंबे समय से राजद से जुड़े हुए हैं। दोनों नेताओं ने नए दायित्व के लिए प्रदेश अध्यक्ष का आभार जताया है।

बधाई देने वालो में राजद नेता मनोज कुमार सिंह, अशोक भारद्वाज ,जितेंद्र नटराज, शिवंत कुशवाहा, विमल सिंह, चांद असरफ, लुकमान फरहान, विनय यादव, विरेन्द्र यादव, सुषमा पासवान, अखलेश चौधरी, वकील चौहान, मनीर आलम, शमसुल हक अंसारी, असलम अंसारी, विगन यादव, बाबू यादव सहित कई अन्य शामिल हैं।

Related Articles

Back to top button