कोटवा प्रखंड के खेल मैदान सांसद खेल स्पर्धा का आयोजन किया गया

कोटवा हाई स्कूल के खेल मैदान में सांसद खेल स्पर्धा 2022 का आयोजन किया गया।जिसका विधिवत उद्घाटन स्थानीय विधायक मनोज कुमार यादव,सांसद प्रतिनिधि प्रकाश स्थाना,बीडीओ सरीना आजाद ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि बच्चे देश का भविष्य होते हैं उन्हें पढ़ाई के साथ साथ स्वस्थ रहने के लिए खेल कूद की भी अवश्यता होती है।साथ ही कहा बहुत जल्द ही विधायक खेल स्पर्धा का आयोजन किया जाएगा।विधायक ने सांसद खेल स्पर्धा के आयोजकों को कुशल आयोजन के लिए धन्यवाद दिया।वही सांसद प्रतिनिधि प्रकाश अस्थाना ने अपने संबोधन में कहा की स्वस्थ शरीर में तेज दिमाग निवास करता है इसके लिए पढ़ाई के साथ साथ खेल कूद भी बहुत जरूरी है। आज के खेल स्पर्धा में प्रखंड क्षेत्र के अनेकों स्कुलो से चयनित छात्र, छात्राओ ने अपने अपने प्रतिभा का जलवा दिखा कई सील्ड अपने नाम किया। आयोजित सांसद खेल स्पर्धा में 100,200,800 मीटर की दौड़,लंबी कूद,कबड्डी आदि खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। खेल स्पर्धा कार्यक्रम के समापन के बाद विजेता,उपविजेता छात्र छात्राओ के बीच भाजपा के पूर्व विधायक सचिंद्र प्रसाद सिंह ,बीडीओ सरीना आजाद,सीडीपीओ संगीता कुमारी,प्रखण्ड प्रमुख विभा देवी,मुखिया जितेंद्र यादव,पूर्व प्रमुख हिमांशु उर्फ गप्पू सिंह,भाजपा नेता राजेश्वर यादव,प्रमोद सिंह, जिला पार्षद मनोज मुखिया,प्रमुख पति सुनील दास, अध्यक्ष नंदू राय, अवनीश सिंह प्रखंड सांख्यकी पदाधिकारी श्री राम आदि लोगो द्वारा ट्रॉफ़ी एवम मेडल प्रदान किया गया।पुरस्कार वितरण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक सचिन्द्र प्रसाद सिंह ने चयनित छात्र छात्राओ का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि आपलोग जिला स्तर पर होने वाले खेल स्पर्धा में चयनित होने के लिए आज से तैयारी शुरू कर दे। हमारी शुभ कामना सभी बच्चों के साथ है।वही बीडीओ सरीना आजाद ने चयनित अभ्यर्थियों से कहा कि आप लोग दिल से जिला स्तर की तैयारी शुरू कर दे।हमारी शुभकामना सभी बच्चों के साथ है। बीडीओ सरीना आजाद द्वारा इस खेल स्पर्धा कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग करने वाले सभी लोगो के प्रति आभार व्यक्त की गई। मंच संचालन संचालन शिक्षक जयप्रकाश पांडेय एवम भाग्यनारायन सिंह ने की। मौके पर थानाध्यक्ष अनुज कुमार सिंह, जट्टासंकर सिंह,पूर्व मुखिया सजावल राम,राजद नेता लखिन्द्र यादव,सतेन्द्र यादव,सकलदीप सिंह,उमाकांत सिंह,पूर्व प्रमुख अवधेश सिंह, मुखिया नंदलाल साह, भाजपा नेता मार्कण्डेय सिंह, एवम सभी शिक्षक व शिक्षिका सहित हजारो की संख्या में लोग मौजूद थे।

जेटी न्यूज /अम्बिका प्रसाद

Related Articles

Back to top button