महिलाओं व बच्चियों की सुरक्षा को देखते हुए टॉपर स्टडी पॉइंट उड़ान के द्वारा चलाया गया जागरुकता अभियान

जे टी न्यूज/कुलानन्द यादव

सहरसा :- महिला सशीकरण केवल एक नारा नहीं अपितु यह तो आज की नारी के जीवन में आत्मविश्वास, आत्मसम्मान, आत्मनिर्भरता प्राप्त करने की एक शांति है। महिलाओं व बच्चियों की सुरक्षा को देखते हुए टॉपर स्टडी पॉइंट उड़ान की संस्थापिका व समाजसेवी सरिता राय के द्वारा शहर में लगातार विभिन्न तरह के जागरुकता अभियान का आयोजन किया इसके तहत लगातार शहरों व ग्रामीण क्षेत्रों में चौपाल लगाकर महिलाओं की सुरक्षा विषम परिस्थितियों में अपने सम्मान की रक्षा करने के लिए स्वावलंबी बनाया जाता है। इस जागरूकता अभियान के शुक्रवार को शहर के एक निजी विद्यालय परिसर में टॉपर स्टडी पॉइंट उड़ान के द्वारा किशोरियों व महिलाओं में परिस्थिति जन्य सुरक्षा के प्रति संवेदनशीलता को लेकर सशक्तीकरण सेमिनार का आयोजन किया गया जिसमें महिलाओं व बालिकाओं को आत्मरक्षा के लिए जागरूक किया गया। सेमिनार को संबोधित करते हुए टॉपर स्टडी पॉइंट उड़ान की संस्थापिका व समाजसेवी सरिता राय ने कहा कि पहले कहा जाता था कि प्रत्येक सफल पुरुष के पीछे एक महिला का हाथ होती है, लेकिन अब यह परिभाषा बदल गई है। अब कहा जाने लगा है कि प्रत्येक सफल कार्य के पीछे एक महिला का हाथ होता है। अब महिला सशक्तीकरण राष्ट्र के स्वर्णिम भविष्य का नया सूत्र है। विकास का अब ऐसा कोई क्षेत्र नहीं बचा जहां महिलाओं ने अपनी योग्यता का परचम न लहराया हो। जब महिलाएं अपनी कर्मठता व शिक्षा के बल पर आर्थिक रूप से भी
स्वावलंबी बनेगी तब जाकर आधी दुनिया को पूरी आजादी मिल सकेगी। उन्होंने कहा कि बच्चियां के कही आने-जाने के रास्ते में अथवा कार्य स्थल या फिर घर के आसपास कहीं कोई मनचला आपको परेशान करे, हो घबराएं कदापि नहीं, ऐसे लोगों को सबक सिखाने के लिए टोल फ्री नंबर पर कॉल करके पुलिस को सूचना दें। इस दौरान बालिकाओं को आत्मनिर्भरता के लिए बनाए गए कानून के बारे में भी जानकारी दी गई है। साथ ही उन्हें सुरक्षा व आत्मनिर्भरता के लिए बनाए गए नियम-कानून के प्रति जागरूक भी की। उन्होंने कहा कि बच्चों को अपनी आत्मरक्षा के लिए आगे आना होगा तभी हम महिलाएं व बच्चियां सुरक्षित रह पाएंगे। सेमिनार में बच्चियां को जागरूकता का पाठ पढ़ाया गया। मौके पर किरण मेहता, कंचन सिंह, रूबी कुमारी, सोनी कुमारी, कल्पना कुमारी, मोनी कुमारी, प्रियंका कुमारी, रानी कुमारी, अनिता सादा, बुधनी देवी के अलावा दर्जनों स्कूली बच्चियां मौजूद थी।

Related Articles

Back to top button