जोश और जज्बे के साथ थानाध्यक्ष ने दी तिरंगे को सलामी , प्रखंड क्षेत्र के कोने-कोने में शान से लहराया तिरंगा

जोश और जज्बे के साथ थानाध्यक्ष ने दी तिरंगे को सलामी , प्रखंड क्षेत्र के कोने-कोने में शान से लहराया तिरंगा

जे टी न्यूज़, करगहर/रोहतास(निरंजन तिवारी) : 75 वें गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर करगहर थानाध्यक्ष विजय कुमार जोश और जज्बे के साथ तिरंगे को किया सलाम।साथ मे एस आइ शैलेंद्र कुमार,एस आइ रवि रंजन गुप्ता श्याम नंदन सिंह, ज्ञानदीप कुमार, नवीन कुमार अनिल कुमार,

लाल बाबू सहनी एस आइ सुषमा बीके पांडेय के साथ सभी पुलिसकर्मी ने राष्ट्रगान के साथ तिरंगे को सलाम किए। प्रखंड उप प्रमुख धर्मशिला देवी के साथ प्रखंड विकास पदाधिकारी धर्मेंद्र कुमार सिंह व अंचलाधिकारी तन्या कुमारी गणमान्य लोग और जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में प्रखंड मुख्यालय में शान से लहराते तिरंगे को सलाम किया।वही प्रोजेक्ट बालिका उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में शिक्षक व विद्यार्थियों की मौजूदगी मे प्रधानाध्यापक अरुण कुमार सिंह के द्वारा झंडोतोलन किया गया।

विद्यार्थियों ने एक से बढ़कर एक रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत भी किया। उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में प्रधानाध्यापक अशोक कुमार सिंह ने तिरंगे को सलामी दी। साथ ही गणतंत्र दिवस व भारतीय संविधान के बारे में अपने चिर परिचित अंदाज से उपस्थित विद्यार्थियों को उन्मुख कराया।

वही गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर सी. पी.आइ अंचल कार्यालय परिसर में भाकपा पूर्व प्रत्याशी महेंद्र प्रसाद गुप्ता ने झंडातोलन कर राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी।

मौके पर थानाध्यक्ष के साथ सभी पुलिसकर्मी प्रखंड विकास पदाधिकारी व अंचलाधिकारी भाकपा प्रत्याशी महेंद्र प्रसाद गुप्ता कांग्रेस आई प्रखंड अध्यक्ष सुशील कुमार मिश्र राकेश कुमार मिश्र फेकू सेठ रितेश कुमार पूर्व मुखिया विनोद कुमार सिंह वर्तमान मुखिया प्रतिनिधि लाल बाबू मुन्ना पांडेय विजय पांडेय राजाराम शाह मंगल यादव रोहतास केसरी मोहन पहलवान कामेश्वर तिवारी शिक्षक पूर्व बीडीसी अरविंद कुमार सिंह नेता सरोज सिंह कनी साह वीरेंद्र श्रीवास्तव अरविंद नेता कुशही जदयू प्रखंड अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह के साथ बहुत सारे जनप्रतिनिधि समाजसेवी व युवा साथियों ने जमकर भाग लिया।

Related Articles

Back to top button