आयोजित किया गया राज्यव्यापी मानव श्रृंखला के लिए कार्य सभा….।

आयोजित किया गया राज्यव्यापी मानव श्रृंखला के लिए कार्य सभा….

ठाकुर वरुण कुमार,

समस्तीपुर ::-जिला अंतर्गत कालाजार भवन, कल्याणपुर के प्रांगण में राज्य व्यापी मानव श्रृंखला के आलोक में एक दिवसीय कार्य सभा का आयोजन किया गया। इस सभा की अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी चंदन कुमार ने किया।

वहीं इस कार्यक्रम का संचालन राजीव रंजन ठाकुर (शिक्षक) के द्वारा किया गया। यह कार्यक्रम 11:00 बजे से होना था लेकिन यह समय से एक घंटा विलंब से शुरू हुआ।

यहां तक की प्रखंड विकास पदाधिकारी के पहुंचने के बाद कार्यक्रम का पोस्टर लगाया गया। इस कार्यक्रम में प्रखंड क्षेत्र के लगभग सभी स्कूलों के शिक्षक, मनरेगा के कर्मचारी, समेकित बाल विकास परियोजना के कर्मचारी, टोला सेवक, स्थानीय थाना के कर्मचारी, अंचल के कर्मचारी एवं समाजसेवी से लेकर मुखिया एवं सरपंचों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। वहीं इस कार्यक्रम की व्यवस्था बहुत ही लचर रही लगभग आधे विशेष- अतिथियों की कुर्सियां खाली रही।

कुर्सियों के अभाव में कई शिक्षक खड़े रहे यहां तक कि महिलाएं भी खड़ी मिली। बहुत से लोग और महिलाएं वापस लौट गए।

पत्रकारों के लिए भी कोई व्यवस्था देखने को नहीं मिला। आधे दर्जन शिक्षकों के हेलमेट चोरी होने की जानकारी मिली। इस कार्य सभा में कई लोगों ने अपने-अपने व्यक्तव्य रखें इस व्यक्तव्य में जल जीवन हरियाली, दहेज प्रथा, नशा मुक्ति एवं बाल विवाह पर बल दिया गया।

वही प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी पूनम कुमारी ने इन विषयों को लेकर निबंध प्रतियोगिता का सुझाव अपने शिक्षकों को दिया, जिसका समर्थन करते हुए बीआरपी मनोरंजन कुमार ने अति शीघ्र इस पर अमल करने का आश्वासन दिया।

प्रखंड विकास पदाधिकारी के अनुसार यह मानव श्रृंखला 39 किलोमीटर की होगी। पूछने पर उन्होंने इस श्रृंखला के दरम्यान पुख्ता व्यवस्था का ब्यौरा दिया। अलग-अलग चैनलों में और मानव बल द्वारा यह श्रृंखला संपन्न होगा जोकि एक ऐतिहासिक होगा। वहीं थानाध्यक्ष ब्रजकिशोर सिंह ने पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था का आश्वासन देते हुए प्रखंड विकास पदाधिकारी को अलग-अलग जगहों पर पुलिस कर्मचारियों के तैनाती का ब्यौरा दिया। अब देखना यह है कि आगामी मानव श्रृंखला का विगत 2018 के परिणाम को देखते हुए, क्या परिणाम निकलता है? कार्यक्रम के अंत में एक मानव श्रृंखला बनाकर अभ्यास किया गया। वहीं कार्यक्रम से वापस लौट आई समेकित बाल विकास की सेविका और सहायिकाओं ने भी प्रखंड बाल विकास पदाधिकारी शारदा साहनी की अध्यक्षता में एक मानव श्रृंखला का अभ्यास कार्यक्रम आयोजित किया।

पूछने पर प्रखंड बाल विकास पदाधिकारी ने बताया कि हमारी सेविका और सहायिकाओं का मानव श्रृंखला को सफल बनाने में सबसे बड़ा सहयोग होने वाला है। आज के कार्यक्रम में भी आधी भी हमारे कर्मचारियों का ही था।

Related Articles

Back to top button