दीपावली भारत की समृद्ध और साझा संस्कृति का प्रतीक है – ओमविरला यह त्योहार हमारी राष्ट्रीय चेतना का पर्व है

दीपावली भारत की समृद्ध और साझा संस्कृति का प्रतीक है – ओमविरला

यह त्योहार हमारी राष्ट्रीय चेतना का पर्व है

लोक सभा अध्यक्ष ने दीपावली की पूर्व संध्या पर देशवासियों को बधाई दी

जे टी न्यूज, दिल्ली: विनोद कुमार सिंह ,स्वतंत्र : लोक सभा अध्यक्ष श्री ओम बिरला ने विगत दिनों दीपावली की पूर्व संध्या 11 नबम्बर 23 पर देशवासियों को बधाई दी। उन्होने अपने दिवाली की शुभकामनाए संदेश में श्री बिरला ने कहा कि”दीपावली के पावन पर्व पर आप सभी को बहुत-बहुत मंगलकामनाएं।दीपावली पर्व भारत की समृद्ध और साझा संस्कृति का प्रतीक है,यह त्योहार हमारी राष्ट्रीय चेतना का पर्व है। दीपावली के दीपों से हमें परोपकार की सीख मिलती है। जिस प्रकार दीपक स्वयं जलकर अपने चारों तरफ उजाला कर देते हैं,उसी तरह हम भी अपने आप को देश और समाज के लिए समर्पित करें।

 

मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम का जीवन भी हमें यही सीख देता है।प्रकाश और खुशियों का यह महापर्व आपके जीवन को आरोग्य और समृद्धि सेआलोकित करे।माँ लक्ष्मी और भगवान श्री गणेश की कृपा आप पर बनी रहे।हर घर-हर परिवार में सुख-समृद्धि आए।इसी प्रार्थना के साथ आप सभी को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं।

Related Articles

Back to top button