सीएम नीतीश कुमार जननायक की जयंती पर पहुंचे कर्पूरीग्राम,जयंती

सीएम नीतीश कुमार जननायक की जयंती पर पहुंचे कर्पूरीग्राम,

जयंती समारोह के सर्वधर्म प्रार्थना में लिया भाग।

पूर्व सीएम कर्पूरी ठाकुर की जयंती मनाई गई।

समस्तीपुर:- राज्य के पूर्व सीएम जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती राजकीय समारोह के रूप में मनाई गई। उनके पैत्रिक निवास कर्पूरीग्राम में बने कर्पूरी स्मृति स्थल पर प्रमुख कार्यक्रम आयोजित किया गया।

जिसमें सीएम नीतीश कुमार ने पहुंचकर सर्वधर्म प्रार्थना सभा में भाग लेकर उन्हें नमन किया। हालांकि इस दौरान उन्होंने कुछ भी बोलने से परहेज ही किया। जननायक के साथ काम करने वाले व उनके ग्रामीणों ने उनके काम व उनके चरित्र के बारे में लोगों को विस्तार से बतलाया। इस दौरान ताजपुर-समस्तीपुर रोड से लेकर कर्पूरीग्राम गांव की प्रत्येक सड़क व गलियों में पुलिस की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था थी।

हर किसी को पास के सहारे ही कार्यक्रम स्थल पर जाने दिया गया। वहीं जन्मस्थल पर प्रार्थना सभा के बाद सीएम कर्पूरीग्राम स्टेशन के पास स्थित रामदुलारी प्रभावती उच्च विद्यालय में कर्पूरी प्रतिमा व गोकुल कर्पूरी फुलेश्वरी महाविद्यालय जाकर त्रिमूर्ति स्थल पर माल्यार्पण किए।

इस दौरान राज्य सभा सांसद व कर्पूरी ठाकुर के पुत्र रामनाथ ठाकुर, विधान सभा अध्यक्ष विजय कुमार चौधरी, मंत्री महेश्वर हजारी, जिप अध्यक्ष प्रेमलता, मोरवा विधायक विद्या सागर निषाद, वारिसनगर विधायक अशोक कुमार, पूर्व विधायक दुर्गा प्रसाद सिंह सहित सैकड़ों जनप्रतिनिधि व ग्रामीण मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button