अभियुक्त को गिरफ्तार करने गए पुलिस बल पर असामाजिक तत्वों ने किया हमला

अभियुक्त को गिरफ्तार करने गए पुलिस बल पर असामाजिक तत्वों ने किया हमला

थानाध्यक्ष सहित चार हुए जख्मी

मुखिया प्रतिनिधि अभिमन्यु पासवान सहित 18 नामजद व 10 अज्ञात के विरुद्ध एफ आई आर दर्ज

जे टी न्यूज, करगहर(रोहतास) करगहर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कल्याणपुर में शनिवार को देर रात अभियुक्त को गिरफ्तार करने गई पुलिस बल पर असामाजिक तत्वों ने हमला बोल दिया।

 

थानाध्यक्ष विजय कुमार सहित चार लोग हुए घायल। घटना के संबंध में थाना अध्यक्ष द्वारा बताया गया कि कल्याणपुर निवासी अभियुक्त कुंदन पासवान पिता प्रमोद पासवान को पुलिस गिरफ्तार करने गई थी।

गिरफ्तार करने के दौरान ही असामाजिक व अपराधी प्रवृत्ति के लोग पुलिस बल पर हमला बोल दिया। जिसमें थानाध्यक्ष सहित महिला सिपाही वर्षा कुमारी, सिपाही यशवंत कुमार, व स्थानीय चौकीदार धर्मेंद्र कुमार चार लोग घायल हो गए।

थानाध्यक्ष ने यह भी बताएं कि लाठी डंडा भला ईट पत्थर से जोरदार हमला किया। साथ ही पुलिस कर्मी को गालियां भी दिया। सारे नियम कानून को ताक पर रखकर जान मारने कि धमकी भी दिया। हमले के दौरान थानाध्यक्ष विजय कुमार को सर में गंभीर चोटें आई। नाक से ब्लड भी गिरा। वहीं महिला सिपाही के पैर व सर तथा पीठ में काफी चोट है।

सिपाही जसवंत को पैर व हाथ में चोट है। इस संबंध में थानाध्यक्ष विजय कुमार ने यह भी बताएं की इस मामले में कल्याणपुर पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि अभिमन्यु पासवान सहित 18 नाम जद व 10 से 15 अज्ञात लोगों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज किया गया है।

 

पुलिस मामले को लेकर गहन छापामारी कर जोर शोर से अभियुक्त की गिरफ्तारी में लगी है। इधर सभी घायल पुलिसकर्मी को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र करगहर पहुंचाया गया।

प्राथमिक इलाज के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए सभी को सदर हॉस्पिटल सासाराम रेफर कर दिया गया। मामले की जानकारी करगहर थानाध्यक्ष विजय कुमार ने दी।

Related Articles

Back to top button