*लोजपा सुप्रीमो चिराग पासवान ने किया प्रेस वार्ता। सब पे नजर, सबकी खबर।*

 

विश्वजीत कुमार

पटना:- लोजपा सुप्रीमो चिराग पासवान ने किया प्रेस वार्ता। वहीँ विधानसभा 2020 की तैयारी का एलान करते हुए कहा कि पार्टी 119 विधानसभा सीट पर चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है। वहीँ सम्भावित उम्मीदवारों की सूची प्रदेश बोर्ड संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष देंगे। जिनके  नाम पर विचार होगा। उन्होंने कहा कि लोजपा बिहार फर्स्ट बिहारी फर्स्ट के नाम से  यात्रा की शुरुआत 21 फरवरी से होगी। वहीँ यात्रा की समाप्ति के बाद, 14 अप्रैल को गांधी मैदान में बहुत बड़ी रैली का आयोजन होगा। इसके साथ ही सीट फार्मूले में लोकसभा के सीट फ़ार्मूले को विधानसभा में आधार बनाने पर चिराग पासवान ने कहा कि इस पर कुछ भी कहना जल्दीबाजी होगी।

Related Articles

Back to top button