चाय दुकानदार को सोते समय चाकू से गोद कर की गई हत्या।

जे टी न्यूज़/ बेतिया।
स्थानीय मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत, भगवत सेना पर गांव के निवासी एक चाय दुकानदार सुखदेव ठाकुर, पिता स्वर्गीय ठग ठाकुर, आयु लगभग 50 वर्ष, जो अपने चाय दुकान में सोया था ,रात्रि के समय ही उसको सोते समय ही अपराधियों ने चाकू से गोदकर हत्या कर दी है सुबह जब उसके परिजन जब दुकान पर गए तो देखा कि उसकी हत्या कर दी गई है,,हत्या का पता नहीं चल सका है,पुलिस जांच में जुट गई है।





