एस यु सी आई द्वारा देश ब्यापी भारत बंद हड़ताल का निर्णय लिया गया

एस यु सी आई द्वारा देश ब्यापी भारत बंद हड़ताल का निर्णय लिया गया

जे टी न्यूज़, मुंगेर:

संयुक्त किसान मोर्चा और केंद्रीय श्रमिक संगठनों के संयुक्त नेतृत्व में देशव्यापी स्तर पर 26 जनवरी 2024 को सभी जिला मुख्यालय में ट्रैक्टर मार्च और 16 फरवरी 2024 को देशव्यापी भारत ग्रामीण बंद एवं चक रोको हड़ताल का निर्णय लिया गया। आंदोलन की घोषणा 16 जनवरी को जालंधर, पंजाब में हुए संयुक्त किसान मोर्चा के राष्ट्रीय सम्मेलन में की गई।

ऑल इंडिया किसान खेत मजदूर संगठन के बिहार राज्य सचिव कृष्णदेव शाह ने प्रेस बयान जारी कर कहां की दोनों कार्यक्रमों को सफल करने के लिए संपूर्ण प्रदेश में हमारा संगठन सक्रिय भागीदारी करेगा । कार्यक्रम को सफल करने के लिए सभी जिलों में कार्यकर्ताओं की बैठक कर जी जान से लगे रहने की जिम्मेदारी ली गई है।

केंद्र सरकार की सभी जन विरोधी नीतियों के खिलाफ सभी फसलों का लागत से डेढ़ गुना न्यूनतम समर्थन मूल्य पर सरकारी खरीद करने, बिजली बिल संशोधन 2022 रद्द करने, किसान तथा श्रमिकों के सभी कर्ज मुक्त करने, बाढ़ सुखाड़ का स्थाई समाधान हो,

बिरधा पेंशन ₹10000 हजार रुपए मासिक लागू करने, प्रधानमंत्री फसल योजना से प्राइवेट कंपनियों को बाहर कर इस किसान हितेषी बनाने के लिए युद्ध स्तर पर आम जनता से अपील कर इस आंदोलन में छात्र नौजवान युवा साथियों से भी सहयोग करने की अपील की गई।

 

Related Articles

Back to top button