दो तीन घंटे तक नवजात बच्ची की शव को कुत्ते तीन किलोमीटर तक दौड़- दौड़ कर नोंचते रहे, मानवता होती रही शर्मशार…।

सूचना के 3 घंटे बाद वरीय अधिकारी के आदेश पर पहुंची पुलिस, शव पर भारती हॉस्पिटल 29 फरवरी 20 का स्टीकर सटा है...।

 ब्यूरो चीफ, ठाकुर वरुण कुमार

समस्तीपुर, 2 मार्च’20
शहर के मोहनपुर रोड के निर्माणाधीन मिश्रा कंपलेक्स के पास कूड़े के ढ़ेर पर एक नवजात बच्ची के शव को कुत्ते द्वारा नोंचते राहगीरों ने देखा। मामला जंगल के आग की तरह फैल गई। देखते ही देखते लोगों की बड़ी भीड़ जमा हो गई।

लोगों के बीच भगाया गया कुत्ता फिर से आकर शव को लेकर भागने लगा, भीड़ खदेड़ने लगी। दो घंटे तक करीब तीन किलोमीटर खदेड़कर लोगों ने कुत्ते से शव को छीना।

सिविल सर्जन को जानकारी दी गई पर उन्होंने शव को उठवाने से इनकार कर दिया। फिर नगर थानाध्यक्ष को जानकारी दी गई। उन्होंने मुफस्सिल थाना का मामला बताया। पुनः मुफस्सिल थानाध्यक्ष को फोन से जानकारी दी गई पर शव नहीं उठाया गया।

माले नेता सुरेन्द्र प्रसाद सिंह ने अंततः फोन पर इसकी जानकारी अनुमंडलाधिकारी को दिया। इसके एक घंटे बाद पुलिस आकर शव को बरामद कर ले गई। शव पर भारती हास्पिटल, 29 फरवरी’20 का स्टीकर सटा है। 

मौके पर भाकपा माले नेता सुरेन्द्र प्रसाद सिंह, मो० सगीर, मनोज शर्मा आदि ने इसे प्रशासन, स्वाथ्य विभाग एवं निजी हास्पिटल संचालक  के मिलीभगत का परिणाम बताते हुए अस्पताल संचालक पर मुकदमा दर्ज कर जेल भेजने, कुकुरमुत्ते की तरह खुले अस्पताल और जांच घर पर कारबाई करने की मांग किया है अन्यथा आंदोलन चलाने की घोषणा की है।

Related Articles

Back to top button