प्रो राम बदन यादव के निधन पर डाॅ सीता ने जताया शोक कहा अपूरनीय क्षति

प्रो राम बदन यादव के निधन पर डाॅ सीता ने जताया शोक कहा अपूरनीय क्षति
जेटी न्यूज।


समस्तीपुर। रसायन विज्ञान के उद्भट विद्वान, गोल्ड मेडलिस्ट, सत्यवादी, सादगी की प्रतिमूर्ति, सादा जीवन उच्च विचार के संरक्षक, संघर्ष और ईमानदारी के प्रतीक सी. एम. साइंस कॉलेज एवं ल. ना. मिथिला विश्वविद्यालय के रसायन विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष सह डीन फेकल्टी आफ साइंस, ल.ना. विश्वविद्यालय, दरभंगा तथा बी.एन. मण्डल विश्वविद्यालय, मधेपुरा के पूर्व कुलपति स्मृति शेष प्रो. राम बदन यादव के निधन से भारतीय रसायन विज्ञान जगत ही नहीं षिक्षा जगत को भी अपूरणीय क्षति हुई है।

उक्त बातें गोकुल कर्पुरी फुलेष्वरी महाविद्यालय की गृह विज्ञान विभागाध्यक्ष डाॅ सीता कुमारी ने डाॅ यादव के निधन पर अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए कही। उन्होंने कहा कि कर्तव्य परायणता एवं ईमानदारी की प्रतिमूर्ति प्रोफेसर यादव ने बी.एन. मंडल विश्वविद्यालय के कुलपति के रूप में विश्वविद्यालय के कार्यशैली में आमूल परिवर्तन ला दिया जो उक्त विश्वविद्यालय के शैशवास्था में और सशक्त होने के लिए अत्यावश्यक था। बताते चलें कि प्रोफेसर यादव का पिछले दिनों निधन हो गया था। अपने संदेष में डाॅ सीता ने ईश्वर उनके आत्मा को शांति एवं शोकाकुल परिवार को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की इष्वर से प्रार्थना की है। वे अपने पीछे दो पुत्रों एवं तीन पुत्रियों युक्त एक भरा-पूरा परिवार छोड़ रखा गये है।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button