आगामी 7जुलाई तक हो सकती है मध्यम से भारी बारिश

आगामी 7जुलाई तक हो सकती है मध्यम से भारी बारिश


जे टी न्यूज, (पूसा)/ समस्तीपुर : आगामी 06 से 10 जुलाई के मौसम पूर्वानुमान के अनुसार अगले 24 से 48 घंटे तक मानसून के अधिक सक्रिय रहने की संभावना है।इसके प्रभाव से 7 जुलाई के सुबह तक मैदानी एवं तराई के अधिकतर स्थानों पर मध्यम से भारी बर्षा हो सकती है। इस दौरान आसमान में मध्यम से घने बादल देखें जा सकतें हैं। 7 जुलाई के दोपहर बाद हल्की हल्की वर्षा की संभावना बनी रहेगी। गोपालगंज, सीतामढ़ी, शिवहर, पूर्वी तथा पश्चिमी चंपारण जिलों में 7 जुलाई की सुबह तक भारी बर्षा हो सकती है। ग्रामीण कृषि मौसम सेवा डा०आर०पी०सी०ए०यू० पूसा समस्तीपुर एवं भारत मौसम विज्ञान के सहयोग से जारी पूर्वानुमान के अनुसार इस अवधि में अधिकतम तापमान 29-32 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 24-26 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। सापेक्ष आद्रता सुबह में 90 से 95 प्रतिशत तथा दोपहर में 55 से 65 प्रतिशत रहने की संभावना है।इस अवधि में औसतन 15 से 20 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ़्तार से पूरवा हवा चलने का अनुमान है।

Related Articles

Back to top button