कृषि का कंपनी करण भाजपा का कार्पोरेट पक्षीय एजेंडा संयुक्त किसान मोर्चा का राज्य कन्वेंशन रांची में सम्पन्न
कृषि का कंपनी करण भाजपा का कार्पोरेट पक्षीय एजेंडा
संयुक्त किसान मोर्चा का राज्य कन्वेंशन रांची में सम्पन्न
जे टी न्यूज, रांची:17 अगस्त 2024 को देर रात संयुक्त किसान मोर्चा झारखंड के तत्वावधान में किसानों का राज्य स्तरीय कन्वेंशन पुराना विधानसभा हाल रांची में संपन्न हो गया । किसान कन्वेंशन में राज्य भर के किसान प्रतिनिधि उपस्थित थे।
राज्य किसान कन्वेंशन का उद्घाटन करते हुए अखिल भारतीय किसान सभा के राष्ट्रीय संयुक्त सचिव अवधेश कुमार ने कहा कृषि कानून के खिलाफ 13 माह चले किसान आन्दोलन में 736 किसानों की शहादत के पश्चात तीनों कृषि कानून रद्द कर मोदी सरकार ने लिखित समझौता करते हुए तीन माह के अन्दर किसानों के फसलों के लिए एम एस पी की कानूनी गारंटी को अमल में नहीं लाया गया, जो करोड़ों किसानों साथ विश्वासघात है। अखिल भारतीय किसान महासभा के राष्ट्रीय सचिव पुरूषोत्तम शर्मा ने कहा जल, जंगल, जमीन व खनिज में कारपोरेट लूट को मोदी सरकार ने बढ़ाया है , अखिल भारतीय किसान सभा के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष कृष्ण प्रसाद ने कहा केन्द्र सरकार भूमि बैंक कारपोरेट के लिए बना रही है भूमीहिनो के लिए नहीं, बहुराष्ट्रीय कंपनियों को 40 प्रतिशत टैक्स से घटा कर 35 प्रतिशत कर 5 प्रतिशत का छूट दिया है,
हाथियों के आतंक के खिलाफ 25 सितंबर को संसद के समक्ष किसानों का प्रदर्शन होगा, खेती का कारपोरेटीकरण करने बी,जे,पी,सरकार जिम्मेवार है,देश का 9, 3 करोड़ से 6 करोड़ किसानों का( डी,पी,आई,) डिजिटल प्लेटफार्म इन्फ्रास्ट्रक्चर के जरिए उनका फसल और जमीन डिजिटलाईजेशन का योजना बहुराष्ट्रीय कंपनियों के साथ ठीका खेती करने के लिए बड़ी साजिश है। भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद सिनजंडा,अमेजन और बेयर के साथ समझौता कर चुका है। अखिल भारतीय किसान सभा के राज्य अध्यक्ष सह पूर्व सांसद भुवनेश्वर मेहता ने कहा झारखंड में 40 प्रतिशत से ज्यादा खनिज संपदा के वावजूद सबसे ज्यादा विस्थापन , पलायन, गरीबी, बेरोजगारी , भूखमरी व्याप्त है उनके अलावा पूर्व विधायक सह किसान महासभा के
राज्य सचिव राजकुमार यादव, राज्य अध्यक्ष बी,एन, सिंह, पूरन महतो,झारखंड राज्य किसान सभा के महासचिव सुरजीत सिन्हा-, झारखंड राज्य किसान सभा के राज्य अध्यक्ष सुफल महतो, अखिल भारतीय किसान सभा के नेता महेंद्र पाठक, राज्य महासचिव पुष्कर महतो,अजय सिंह,क्रान्ति कारी किसान मजदूर यूनियन के संयोजक अशोक पाल, राजेन्द्र पासवान , बालेश्वर यादव, बृजनंदन मेहता, सुषमा मेहता, राजेश यादव,हुल क्रांति दल के बिरसा हेंब्रम, झारखंड राज्य किसान सभा के मधुवा कच्छप, अनिल मिस्त्री, मुस्लिम अंसारी,कुमुद महतो,संतोष कुमार, मुस्ताक अंसारी, बिमल दास, झारखंड राज्य किसान सभा के असीम सरकार, बिरेंद्र कुमार, दिबाकर सिंह मुंडाआदि ने संबोधित किया। झारखंड में सुखाड़ ,जमीन लूट, विस्थापन, हाथियों का आतंक, सिंचाई,वन पट्टा आदि के मुद्दों पर 3 सितंबर को मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन को ज्ञापन सौंपने का निर्णय लिया गया। झारखंड में हाथियों के आतंक के लिए 25 सितंबर को संसद पर प्रदर्शन का निर्णय लिया गया।