डीएम के निर्देश पर अधिकारियों ने 16 प्रखंडों के एक-एक पंचायत में योजना एवं विकास कार्य का किया निरीक्षण

डीएम के निर्देश पर अधिकारियों ने 16 प्रखंडों के एक-एक पंचायत में योजना एवं विकास कार्य का किया निरीक्षण जे टी न्यूज, मधुबनी। जिलाधिकारी अरविन्द कुमार वर्मा के निर्देश के आलोक में जिले के 16 प्रखंड में एक-एक चिन्हित पंचायत में सरकार की चल रही योजनाओं,विकास कार्यों आदि का अधिकारियों ने सघन जांच किया ,वहीं सभी चिन्हित 16 पंचायतों में शिविर का भी आयोजन किया गया। शिविर में स्थानीय ग्रामीणों द्वारा विभिन्न विभागों से संबंधित शिकायत एवं समस्याओं से संबंधित आवेदन दिए गए। प्राप्त आवेदन के आलोक में संबंधित अधिकारियों द्वारा कई शिकायतों का ऑन स्पॉट निष्पादन भी किया गया।लोगों को सरकार की चल रही कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी दी गई। ग्रामीणों से पंचायत में चल रही विकास कार्यों एवं कल्याणकारी योजनाओं के संबंध में फीडबैक भी प्राप्त किया गया ।

Related Articles

Back to top button