किसान गोष्टी में आलू व मक्का की खेती पर की गई चर्चा

किसान गोष्टी में आलू व मक्का की खेती पर की गई चर्चा

जेटी न्यूज़

समस्तीपुर::- जिला अंतर्गत समस्तीपुर प्रखंड क्षेत्र के सिंघिया खुर्द ग्राम में रविवार को पायोनियर कंपनी के द्वारा किसान गोष्टी का आयोजन किया गया। जिसमें आलू व मक्का के खेती को लेकर विस्तार से जानकारी दी गई। वहीं मक्का के नए प्रभेद के खेती करने को लेकर विस्तार से जानकारी दी। वहीं किसानों को मक्का के विभिन्न P3388, P3526 नए प्रभेद के तकनीक से खेती करने पर विस्तार से चर्चा किया गया। वहीं आलू में लगने वाले कीड़े और खास तौर पर मक्का में प्राणघातक कीड़े फाॅल आर्मी वार्म से बचाने के लिए कोर्टेवा कंपनी के उत्पाद डेलिगेट कीटनाशक का उपयोग करने को लेकर विस्तार से किसानों को जानकारी दी गई साथ ही कई किसानों को सम्मानित भी किया गया। इस किसान गोष्ठी में कंपनी के टीबीएल प्रियंका भाटिया, प्रह्लाद कुमार, विवेक कुमार, ललन कुमार, अंजनी कुमार आदि के द्वारा विशेष चर्चा की गई। मौके पर किसान लक्ष्मण सिंह, विरेन्द्र कुमार सिंह, उदय कुमार सिंह, कामेश्वर सिंह, रामचंद्र राय समेत दर्जनों किसान मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button