रालोजपा नेताओं ने पूर्व विधायक के निधन पर जताया शोक दी श्रद्धांजलि 

रालोजपा नेताओं ने पूर्व विधायक के निधन पर जताया शोक दी श्रद्धांजलि

जे टी न्यूज, सासाराम (रोहतास) राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के नेताओं ने अंबेडकर पथ तकिया के हरिवंश मोती राज कुटीर में दिनारा के पूर्व विधायक शिवपूजन सिंह (85) के निधन पर एक शोक सभा श्रमिक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष सुनील कुमार सिंह अधिवक्ता की अध्यक्षता में हुई। जिला प्रवक्ता राजेंद्र पासवान ने अपने शोक संदेश में पूर्व विधायक शिवपूजन सिंह के निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा कि वे जेपी आंदोलन के सूत्रधार व गांधीवादी थे। उनके निधन से सामाजिक व राजनीतिक क्षेत्र में अपूरणीय क्षति हुई है जिसकी निकट भविष्य में भरपाइ नहीं किया जा सकती। कर्पूरी ठाकुर के शासन के शिवपूजन बाबू पहले विधायक थे जो विधानसभा के सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था। वे मुखर आवाज के व्यक्ति थे। वही श्रमिक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष ने कहा राज्य ने एक प्रखर समाजवादी नेता खो दिया है। शिवपूजन बाबू 1977 में दिनारा विधानसभा क्षेत्र से जनता पार्टी के विधायक रहे। शोक सभा में उनकी दिवंगत आत्मा की शांति व शोक संतृप्त परिजनों को दुख की इस घड़ी में सहनशक्ति देने के लिए ईश्वर से प्रार्थना कर 2 मिनट का मौन रखा गया। मौके पर वरीय उपाध्यक्ष लाल बहादुर, रोहतास जिला बढई विश्वकर्मा कल्याण समिति के अध्यक्ष सह रालोजपा नेता रघुवंश शर्मा, गुड्डू कुमार चौधरी, रामचंद्र गुप्ता, शुभ शरण पाल, गौतम ऋषि सहित कई पार्टी नेता मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button