राज्यसभा सांसद डॉ फैयाज अहमद ने रेल प्रबंधक को मिले सम्मान पर दी सहर्ष बधाई  रेल में उत्कृष्ट कार्य प्रबंधन को लेकर समस्तीपुर रेल मंडल को मिला हैं दर्जनभर शील्ड 

राज्यसभा सांसद डॉ फैयाज अहमद ने रेल प्रबंधक को मिले सम्मान पर दी सहर्ष बधाई  रेल में उत्कृष्ट कार्य प्रबंधन को लेकर समस्तीपुर रेल मंडल को मिला हैं दर्जनभर शील्ड 

जेटी न्यूज। मधुबनी

समस्तीपुर मंडल के रेल प्रबंधक विनय श्रीवास्तव के कुशल कार्य प्रबंधन के कारण समस्तीपुर रेल मंडल को दर्जनों शील्ड से नवाजा गया हैं।

यह जानकारी देते हुए रेल उपयोगकर्ता सह परमार्शदात्री समिति के सदस्य विष्णुदेव सिंह यादव ने रेल प्रबंधक विनय श्रीवास्तव को सहर्ष बधाई दिया हैं। परमार्शदात्री समिति के सदस्य विष्णुदेव सिंह यादव ने बताया कि रेलवे में समस्तीपुर मंडल महाप्रबंधक को उत्कृष्ठ कार्य हेतु 12 दक्षता शील्ड सौंपकर सम्मानित किया गया हैं। उन्होंने बताया कि जनसंपर्क विभाग, लेवल क्रॉसिंग, टिकट चेकिंग, ट्रेक मशीन, वेस्ट वर्कशॉप व क्लीनलेस में बेहतर प्रदर्शन हेतु समस्तीपुर रेल मंडल को यह बड़ी उपलब्धि मिली हैं। हर छोटे बड़े कर्मी अधिकारी अगर अपने कर्तव्यों का निर्वहन इसी तरह करतें रहें तो आगामी दौर में भी रेल यात्रियों के हित में कई सार्थक सफ़लता हासिल करने से इंकार नहीं कर सकतें हैं। उन्होंने बताया कि वे जल्द ही रेल प्रबंधक से मुलाकात कर दरभंगा मधुबनी के रेल यात्रियों से जुड़े अनेकों समस्या से निजात हेतु अनुरोध करेंगे। वहीं राज्यसभा सांसद डॉ फैयाज अहमद एवं रेल उपयोगकर्ता परामर्शदात्री समिति के सदस्य मदन राय ने भी इस उत्कृष्ट कार्य हेतु रेल प्रबंधक सहित सभी रेल कर्मियों को बधाई दिया हैं।

Related Articles

Back to top button