ब्लड फोर्स टीम के 5 वर्ष पूरे, 34वें रक्तदान शिविर में उमड़ा जनसैलाब; एमएलसी तरुण कुमार हुए सम्मानित”

ब्लड फोर्स टीम के 5 वर्ष पूरे, 34वें रक्तदान शिविर में उमड़ा जनसैलाब; एमएलसी तरुण कुमार हुए सम्मानित”

जे टी न्यूज, समस्तीपुर: समस्तीपुर में सामाजिक संस्था ब्लड फोर्स टीम के स्थापना के 5 वर्ष पूरे होने के अवसर पर 34वें विशाल रक्तदान शिविर एवं सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर सैकड़ों लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान कर मानवता की मिसाल पेश की।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बिहार विधान परिषद सदस्य तरुण कुमार शामिल हुए। उन्होंने रक्तदाताओं और ब्लड फोर्स टीम के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि रक्तदान सबसे बड़ा महादान है और इससे अनगिनत लोगों की जान बचाई जा सकती है।
इस दौरान ब्लड फोर्स टीम के संचालक राहुल श्रीवास्तव और कोषाध्यक्ष रविंद्र खत्री ने भी स्वयं रक्तदान कर लोगों को प्रेरित किया। समारोह में संस्था की ओर से मुख्य अतिथि एमएलसी तरुण कुमार को अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम की खास बात यह रही कि नेपाल से पहुंचे अतिथि दल को भी ब्लड फोर्स टीम द्वारा सम्मानित किया गया। पूरे आयोजन में सामाजिक कार्यकर्ताओं, युवाओं और स्थानीय लोगों की बड़ी भागीदारी देखने को मिली। संस्था के सदस्यों ने भविष्य में भी लगातार रक्तदान शिविर आयोजित कर जरूरतमंदों की मदद करने का संकल्प दोहराया।

Related Articles

Back to top button