अनुमंडल पदाधिकारी राकेश कुमार ने किया प्रखंड सह अंचल कार्यालय समस्तीपुर का निरीक्षण

अनुमंडल पदाधिकारी राकेश कुमार ने किया प्रखंड सह अंचल कार्यालय समस्तीपुर का निरीक्षण


जे टी न्यूज़, समस्तीपुर : समस्तीपुर के अनुमंडल पदाधिकारी राकेश कुमार ने प्रखंड सह अंचल कार्यालय, समस्तीपुर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कार्यालय की कार्यप्रणाली, अभिलेखों का संधारण, जन शिकायतों के निष्पादन तथा विभिन्न सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा की गई।

एसडीएम ने अधिकारियों एवं कर्मियों को निर्देश दिया कि सभी लंबित मामलों का समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित करें तथा आम जनता को पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण सेवाएं उपलब्ध कराएं। उन्होंने कार्यालय परिसर की साफ-सफाई, अभिलेखों के सुव्यवस्थित रखरखाव और सरकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर विशेष जोर दिया।

निरीक्षण के दौरान संबंधित प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button