सीपीएम के राष्ट्रीय महासचिव कॉमरेड हरकिशन सिंह सुरजीत याद किये गए

सीपीएम के राष्ट्रीय महासचिव कॉमरेड हरकिशन सिंह सुरजीत याद किये गए


जे टी न्यूज़, पटना : सीपीएम ने 1 अगस्त 2026 को देश के मशहूर राजनेता,स्वतंत्रता सेनानी सी०पी०आई(एम) के नवरत्नों में से एक,पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय महासचिव कॉमरेड हरकिशन सिंह सुरजीत के मृत्यु दिवस के अवसर पर राज्य कार्यालय पटना में श्रद्धांजलि दी गयी। पार्टी राज्य सचिव मंडल सदस्य कॉमरेड मनोज कुमार चंद्रवंशी ने माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुरूआत किया। पूर्व सचिव मंडल सदस्य गणेश शंकर सिंह, अरुण कुमार मिश्र, गणेश शंकर सिंह, राज्य कमिटी सदस्य अशोक मिश्र, राज्य कमिटी सदस्य देवेंद्र चौरसिया, छात्र नेता देवदत्त कुमार, कांति कुमारी, दीपक कुमार, किशोर सहित अन्य मौजूद थे !
सीपीएम नेता मनोज कुमार चंद्रवंशी ने कहा की कॉमरेड सुरजीत देश के जाने माने नेता थे, गैर कांग्रेसी सरकार बनाने में इनकी प्रमुख भूमिका थी! विपक्ष के तमाम राजनीतिक दलों के नेता इनका आदर और सम्मान देते थे ! देश में गैर कांग्रेसी सरकार में प्रधानमंत्री बनाने में इनकी राय को प्रमुखता से ली जाती थी!

Related Articles

Back to top button