मौजूदा बजट देश का सर्वागीण विकास को सुनिश्चित कर राष्ट्र निर्माण के लक्ष्य को पूरा करेगा:आलोक सिंह बंटू

मौजूदा बजट देश का सर्वागीण विकास को सुनिश्चित कर राष्ट्र निर्माण के लक्ष्य को पूरा करेगा:आलोक सिंह बंटू

जे टी न्यूज, पटना:

भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता आलोक सिंह बंटू ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा पेश किए गए अंतरिम बजट 2024 को विकासोन्मुख भारत के रफ्तार को बनाए रखने वाला बजट बताया । उन्होंने कहा कि अंतरिम बजट 2024 भारत को हर क्षेत्र में अग्रणी बनाने की यात्रा में पिछले 10 वर्षों में मोदी सरकार द्वारा किए गए प्रयासों और संकल्पों के मद्देनजर काफी अहम है।

उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने पिछले 10 वर्षों में लगातार देश को आर्थिक रुप से मजबूत बनाने और तेजी से आगे बढ़ रही अर्थव्यवस्था का लाभ जन जन तक पहुंचाने का जो लक्ष्य रखा है, मौजूदा बजट उस रफ्तार को बनाए रखऩे में मददगार होगा। भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता आलोक सिंह बंटू ने कहा कि युवा,

गरीब, किसान और महिलाएं, इनकी जरुरतों को बजट में विशेष ध्यान रखा गया है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने बहुआयामी बजट पेश कर देश की आजादी के 100 साल पूर्ण होने तक देश को अप्रतिम ऊंचाई पर ले जाने का लक्ष्य रखा है।

मौजूदा बजट देश का सर्वागीण विकास को सुनिश्चित कर राष्ट्र निर्माण के लक्ष्य को पूरा करेगा।

Related Articles

Back to top button