राज्य सरकार होल्डिंग टैक्स और टोल टैक्स का आदेश अविलंब वापस हो – मनोज
राज्य सरकार होल्डिंग टैक्स और टोल टैक्स का आदेश अविलंब वापस हो – मनोज

जे टी न्यूज,मधुबनी : भारत की कम्यूनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) विस्फी लोकल कमिटि द्वारा बिस्फी प्रखंड सह अंचल कार्यालय पर जोरदार नारेबाजी के साथ धरना कार्यक्रम आयोजित हुआ, धरना सभा की अध्यक्षता बिन्दु यादव ने किया। धरना सभा को संबोधित करते हुए माकपा के मधुबनी जिला सचिव मनोज कुमार यादव ने कहा कि बिहार में बड़े स्तर भ्रष्टाचार का बोलबाला है, सरकार आम जनता के हित में काम नहीं करता , बिहार में अपराधियों का बोलबाला है, मधुबनी में प्रशासन अपराध रोकने में असफल हो रहा है, अपराधी को सत्ता संरक्षण मिल रहा है, अपराधी माकपा के नेता भागवत यादव को बेरहमी से हत्या कर देता है, जिला के पुलिस प्रशासन अपराधी को बचाने में लगे हुए हैं। उन्होंने भागवत यादव के परिजनों को 10 लाख रुपए मुआवजा की मांग किया, माकपा सचिव सरकार पर हमला करते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में होल्डिंग टैक्स और टोल टैक्स को तुरंत सरकार वापस ले, मधुबनी जिले में नल जल योजना बंद पड़ा हुआ है, दाखिल खारीज परिमार्जन में भारी भ्रष्टाचार है, मधुबनी में लोहट चिनी मिल चालू करने का कोई निति नहीं है, किसानों को कृषि यंत्र पर 90 प्रतिशत अनुदान देने की आवश्यकता है, गरीबों को बास के लिए जमीन नहीं मिल रहा है, सरकार मनमर्जी पर उतारू हैं, नौजवान को रोजगार नहीं मिल रहा है, सरकार अपना पॉकेट भड़ने में लगा हुआ है, माकपा आंदोलन को और तेज करेगा। सभा को सुमित्रा देवी,अमोद झा, ललित कुशवाहा, अरुण कुमार,वसी अहमद, अखिलेश पंजियार,रहमती खातुन, लालू प्रसाद,रामबहादुर पासवान , देवेन्द्र साफी, सीताराम यादव सहित अन्य नेताओं ने संबोधित किया।

