आगामी होने बाली विष्णु महायज्ञ को लेकर किया यज्ञ शाला का शिलान्यास

आगामी होने बाली विष्णु महायज्ञ को लेकर किया यज्ञ शाला का शिलान्यास

प्रो अरुण कुमार/जेटी न्यूज

मधुबनी। खजौली प्रखंड क्षेत्र के मनियरवा गांव स्थित मनेश्ववरनाथ बजरंगबली मंदिर परिसर में रविवार को आगामी 22 मार्च से 31 मार्च तक होने होने बाले विष्णु महायज्ञ को लेकर यज्ञशाला निर्माण कार्य के साथ यज्ञशाला की विधिवत रूप से पूजा अर्चना किया गया।इस दौरान बनारस से आए आचार्य सतीस चंद्र ठाकुर के सानिध्य में पंडित हृदयनाथ शास्त्री के द्वारा बैदिक मन्त्रोच्चारण के साथ यज्ञ के पुजारी संजय कुमार सिंह को पूजा अर्चना करवाया गया।विष्णु महायज्ञ को लेकर मनियरवा गांव सहित प्रखंड क्षेत्र में भक्तिमय माहौल बना हुआ है।

रविवार को यज्ञशाला की पूजा अर्चना व यज्ञशाला मंडप निर्माण को लेकर लोगों में खासे उत्साह बना हुआ था।पछिया हवा के साथ कनकनाती ठंड में भी तड़के सुबह से ही लोग पहुचने थे।चारों दिशाओं भक्तिमय वातावरण में गुंजमाय बना हुआ था।वही इस दौरान यज्ञ कमिटी के अध्यक्ष पूर्व मुखिया सुधीर सिंह ने बताया कि विश्व कल्याणार्थ के उद्देश्य से मनियरवा गांव में पहली बार 10 दिवशीय बिष्णु महायज्ञ का आयोजन आचार्य सतीसचंद्र ठाकुर के सानिध्य में आयोजन किया जा रहा है।यज्ञ के दौरान जंहा विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ वृंदावन के प्रशिद्ध कथा वाचक देवी ऋचा मिश्रा के द्वारा कथा वाचन के साथ सभी दिन रामलीला का आयोजन किया जाएगा।इस मौके पर पूर्व मुखिया मनोज कुमार सिंह,पैक्स अध्यक्ष अमित कुमार सिंह,चंद्रमोहन सिंह उर्फ पप्पू, संजय कुमार सिंह,उपेंद्र सिंह,सुनील कुमार सिंह,झोली पासवान, दिनेश पासवान मोहन बाबा ,सुरेस प्रसाद सिंह, रितेश कुमार सहित अन्य लोग मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button