जमीन के लिए गरजी आवाज,तीसरे दिन भी टूटा नहीं आंदोलनकारियों का हौसला

11 सूत्री मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल जारी, राज्य उपाध्यक्ष देवेंद्र चौरसिया ने सरकार को दी चेतावनी

जमीन के लिए गरजी आवाज,तीसरे दिन भी टूटा नहीं आंदोलनकारियों का हौसला

11 सूत्री मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल जारी, राज्य उपाध्यक्ष देवेंद्र चौरसिया ने सरकार को दी चेतावनी

जे टी न्यूज, भभुआ(कैमूर): बिहार प्रांतीय खेत एवं ग्रामीण मजदूर यूनियन प्रखंड कमेटी भभुआ के बैनर तले 11 सूत्री मांगों को लेकर प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचल अधिकारी के समक्ष चल रही अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल तीसरे दिन भी जारी रही। आंदोलन को धार देने के लिए खगड़िया से यूनियन के राज्य उपाध्यक्ष कामरेड देवेंद्र चौरसिया सुबह ही भभुआ पहुंच गए। पदाधिकारियों की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के कारण सभा दोपहर एक बजे शुरू हुई, जिसकी अध्यक्षता कामरेड कपील देव राम ने की।
सभा को संबोधित करते हुए राज्य उपाध्यक्ष देवेंद्र चौरसिया ने केंद्र एवं बिहार सरकार पर गरीबों के अधिकारों की अनदेखी का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि जमींदारी प्रथा समाप्त हुए दशकों बीत गए, लेकिन आज भी करोड़ों लोग जमीन के अभाव में अपना घर नहीं बना पा रहे हैं। उन्होंने कहा कि सड़क किनारे, नहर के चाट अथवा सरकारी जमीन पर झोपड़ी बनाकर रहने वाले गरीबों के घरों को सुंदरीकरण के नाम पर उजाड़ा जा रहा है। उन्होंने कहा कि किसान और मजदूर अब अपने हक की लड़ाई के लिए जाग चुके हैं। सरकार को गरीबों को जमीन और उनका अधिकार देना होगा। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और विकास के नाम पर जनता के साथ धोखा कर रही है। चौरसिया ने कहा कि एक ओर अधिकारियों के लिए बड़े-बड़े भवन और सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं, वहीं गरीबों के लिए दो वक्त की रोटी का संकट बना हुआ है।

उन्होंने राशन व्यवस्था में कटौती का भी आरोप लगाया। साथ ही चेतावनी दी कि यदि गरीबों की जमीन और अधिकार की मांगों पर सरकार ने ध्यान नहीं दिया तो आंदोलन और तेज होगा। वहीं बिहार राज्य किसान सभा के जिला मंत्री कामरेड भीम सिंह ने भूख हड़ताल का समर्थन करते हुए एमएसपी की कानूनी गारंटी की मांग उठाई। उन्होंने कहा कि खेती की लागत लगातार बढ़ रही है, लेकिन किसानों को उनकी उपज का लाभकारी मूल्य नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने स्वामीनाथन आयोग की सिफारिशों को लागू करने की मांग भी दोहराई। भूख हड़ताल एवं धरना कार्यक्रम में रामचंद्र प्रसाद, रामप्रसाद, रामबेचू, बैंक राम, जी बेन, धनक मुसहर, कुसुम देवी, शीला देवी, कौशल्या देवी, कुसमी देवी समेत लगभग 300 लोग शामिल रहें

Related Articles

Back to top button