श्रद्धालुओं ने बाबा लोचन धामी स्थान में निकाली कलश शोभायात्रा

श्रद्धालुओं ने बाबा लोचन धामी स्थान में निकाली कलश शोभायात्रा

जेटीन्यूज/ मधुबनी
लदनियां प्रखंड क्षेत्र के कुमरखत पूर्वी पंचायत के महुलिया गांव स्थित आस्था का केन्द्र बन चुके बाबा लोचन धामी स्थान में ग्रामीण सहित पंचायत के विशिष्ट लोगों के द्वारा ज्वर शीतल के शुभावसर पर कलश शोभायात्रा निकाली गई। इसमें 551 कुमारी कन्या समेत 2151 महिलाओं ने भाग लिया। कार्यक्रम का नेतृत्व जिप सदस्य ललिता देवी, विष्णुदेव भंडारी, मुखिया नवीन कुमार यादव, पूर्व मुखिया राहुल कुमार मंडल, भोली धामी, राज कुमार सिंह आदि ने किया। पवित्र नदी गागन सहजा से जल भरकर लगभग दो किलोमीटर की दूरी तय कर कलशयात्रियों ने बाबा लोचन धामी स्थान परिसर में वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ पूजन कर कलश की स्थापना की। पूजन कार्य सम्पन्न होने के साथ ही अष्ठयाम प्रारंभ किया गया। उक्त स्थान का पौराणिक व धार्मिक महत्व है। इस कारण स्थान पूजनीय व आस्था का केंद्र बना हुआ है।
मौके पर बलराम यादव, सरपंच वीरेन्द्र यादव, सोने लाल यादव, महेश साह, पंचायत समिति सदस्य दिलीप कुमार यादव, राम भरोस कामत, शशि कांत यादव ,रीझन यादव सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button