संविधान निर्माता डा.भीमराव अंबेडकर की 134 वीं जयंती मनाई गई 

संविधान निर्माता डा.भीमराव अंबेडकर की 134 वीं जयंती मनाई गई

जे टी न्यूज, करगहर(रोहतास): 14 अप्रैल 2025 को भारत रत्न संविधान निर्माता डा.भीमराव अंबेडकर की 134 वीं जयंती संविधान सुरक्षा दिवस के रूप में मनाई गई। कार्यक्रम का आयोजन स्थानीय महेंद्र परिसर व कांग्रेस प्रखंड कार्यालय पर किया गया। महेंद्र परिसर में अध्यक्षता करगहर विधानसभा के पूर्व सी पी आई प्रत्याशी महेंद्र प्रसाद गुप्ता व कांग्रेस प्रखंड कार्यालय पर प्रखंड अध्यक्ष सुशील कुमार मिश्र ने किया। वही उद्घाटन सरपंच संघ के अध्यक्ष अयोध्या पासवान ने किया। कांग्रेस प्रखंड कार्यालय पर प्रखंड अध्यक्ष सुशील मिश्र,ने भीमराव अंबेडकर को भारतीय संविधान के जनक दूरदर्शी राजनेता एवं समाज सुधारक कहा। वही महेंद्र परिसर में सीपीआई के पूर्व प्रत्याशी महेंद्र प्रसाद गुप्ता ने कहां की उनके विचारों को आत्मसात करके ही एक नए भारत का निर्माण कर देश का सर्वांगीण विकास किया जा सकता है। रोहतास जिला दलित प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष डोमा राम,सी पी आई के सहायक जिला सचिव श्री राम राय,रालोमो प्रखंड अध्यक्ष सरोज कुशवाहा,अंबेडकर मंच करगहर प्रखंड सचिव नथुनी राम,समाजसेवी ईशा अंसारी,रामचंद्र राम,जगनारायण गुप्ता,पुरषोत्तम गुप्ता,शिक्षक रामलाल राम,लक्ष्मण पासवान,जंग बहादुर पासवान,प्रदीप पासवान,सुरेंद्र साह,जयप्रकाश गुप्ता,बजरंगी पासवान,सिकंदर राम,फुलेंद्र साह,कृष्ण बिहारी पासवान,वकील राम,वृजा राम, धर्मेंद्र राम,सुरेश बैठा,रंजन कुमार,महेंद्र प्रसाद,राजवंश कुशवाहा,मथुरा साह,शिवजी साह,शिवगोविंद साह सहित सैकड़ों लोगो ने बाबा साहब के चरणों में श्रद्धा सुमन व श्रद्धांजलि अर्पित किया।वक्ताओं ने डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के जीवनी पर प्रकाश डालते हुए शिक्षित बन संगठित होकर संघर्ष करने और अपने बच्चों को पढ़ाइ लिखाइ के साथ दूसरों बच्चे को भी प्रेरित करने का संकल्प लिया।

Related Articles

Back to top button