समाजसेवी महिला सविता डे के निधन पर शोकसभा का आयोजन

समाजसेवी महिला सविता डे के निधन पर शोकसभा का आयोजन जे टी न्यूज, सासाराम (रोहतास) महिला सशक्तिकरण की मजबूत हस्ताक्षर सामाजिक संस्था परिवर्तन विकास की अध्यक्ष सबिता डे नहीं रहीं। बुधवार की रात में तिलौथू में उन्होंने अंतिम साँस लिया। बाल कल्याण समिति रोहतास में एक शोक सभा कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गयी। शोक सभा की अध्यक्षता बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष संतोष कुमार ने किया। सबिता डे रोहतास में किशोर न्याय परिषद की प्रथम सदस्य 2008 से 2013 तक और पुनः 2015 से 2018 तक रहीं। अभी वह जिला स्तरीय स्पॉन्सरशिप कमिटी और जिला वृद्धाश्रम समिति की सदस्य थीं। जिले के कई प्रखंडों में उन्होंने बालिका सशक्तिकरण, महिला उत्थान और महिला पंचायत प्रतिनिधियों के सशक्तिकरण के क्षेत्र में सराहनीय कार्य किया है। सामाजिक क्षेत्र में उनकी कमी निकट भविष्य में पूर्ण होने वाली नहीं है। शोक सभा में बाल कल्याण समिति के सदस्य ददन पाण्डेय, पत्रकार राजू दुबे, संजय कुमार तिवारी, अधिवक्ता गोपाल ठाकुर, विशेष लोक अभियोजक जनक राज किशोरी, कौशल किशोर, शेष नारायण सिंह, राहुल कुमार आदि मौजूद थे। समाज के लिए पूरी तरह समर्पित सबिता डे ने अपना पार्थिव शरीर दधीचि देह दान समिति पटना को जीवित रहते दान कर दिया था I मरने के बाद भी उन्होंने अपने शरीर को समाज के लिए समर्पित कर दिया l ऐसी महान विभूति के खोने से समाज को बड़ी क्षति हुई है I

Related Articles

Back to top button