सी.एम.कॉलेज, दरभंगा के बी.बी.ए. और बी.सी.ए. प्रवेश परीक्षा की तिथि तय
सी.एम.कॉलेज, दरभंगा के बी.बी.ए. और बी.सी.ए. प्रवेश परीक्षा की तिथि तय
जे टी न्यूज़, दरभंगा : दरभंगा एवं आसपास के क्षेत्रों के छात्र-छात्राएं जो दरभंगा के सी. एम कॉलेज, दरभंगा से बीबीए एवं बीसीए के त्रिवर्षीय डिग्री पाठ्यक्रमों में नामांकन लेना चाहते हैं, उनके लिए सूचना है कि उपरोक्त दोनों पाठ्यक्रमों हेतु आवेदन करने की अंतिम तिथि 18 जून 2025 है तथा प्रवेश परीक्षा 25 जून 2025 बुधवार को प्रातः 10 बजे से 12 बजे तक आयोजित की जाएगी। यह जानकारी कॉलेज के प्रधानाचार्य प्रोफेसर मुश्ताक अहमद ने दी है। प्रोफेसर अहमद ने बताया कि हमारे कॉलेज में बीबीए और बीसीए दोनों में 60-60 सीटों पर नामांकन लिया जाता है, इसलिए मेरिट के आधार पर नामांकन लिए जाएंगे और इसके लिए बिहार सरकार की आरक्षण नीति के अनुसार लिखित परीक्षा और मौखिक परीक्षा के आधार पर नामांकन के लिए मेरिट सूची जारी की जाती है। उन्होंने बताया कि विद्यार्थियों की सुविधा के लिए आवेदन जमा करवाने की तिथि बढ़ा दी गई है तथा अब वे 18 जून 2025 तक आवेदन जमा कर सकते हैं। इन दिनों महाविद्यालय में ग्रीष्मकालीन अवकाश चल रहा है, लेकिन बीबीए व बीसीए विभाग सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक खुले रहते हैं। आवेदक उक्त समय के दौरान प्रवेश फार्म प्राप्त कर सकते हैं और आवश्यक दस्तावेजों के साथ उसे जमा कर सकते हैं। प्रोफेसर अहमद ने बताया कि इन दोनों कोर्सों के लिए इंटरमीडिएट में न्यूनतम 45 प्रतिशत अंक जरूरी हैं और खासकर बीसीए के लिए गणित विषय होना अनिवार्य है। उन्होंने कहा कि हाल ही में हमारे कॉलेज के इन दोनों पाठ्यक्रमों को एआईसीटी द्वारा भी मंजूरी मिल गई है तथा अब हमारे कॉलेज को नैक से भी B++ ग्रेड प्राप्त हो गया है, जिससे इस कॉलेज में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को नौकरी मिलने में भी आसानी होगी।




