देव म्यूजिकल ग्रुप सह गीत संगीत नृत्य प्रशिक्षण केंद्र का किया गया उद्घाटन

फरकिया में सांस्कृतिक विकास हेतु केंद्र होगा मिल का पत्थर साबित - किरण देव यादव /उद्घाटन समारोह में सूर लय लाल की बही त्रिवेणी, बांधा समां

देव म्यूजिकल ग्रुप सह गीत संगीत नृत्य प्रशिक्षण केंद्र का किया गया उद्घाटन / फरकिया में सांस्कृतिक विकास हेतु केंद्र होगा मिल का पत्थर साबित – किरण देव यादव / उद्घाटन समारोह में सूर लय लाल की बही त्रिवेणी, बांधा समां जे टी न्यूज, खगड़िया: माल गोदाम रोड अवस्थित स्टैंड चौक पर देव म्यूजिकल ग्रुप कार्यालय का शुभारंभ किया गया, जिसे पंच सरपंच संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष सह जिला अध्यक्ष किरण देव यादव ने तिरंगा फीता जोड़कर उद्घाटन किया। स्वागत गान प्रस्तुत किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्रुप के प्रोपराइटर देवेंद्र पटेल ने किया तथा मंच संचालन देश बचाओ अभियान के प्रवक्ता गुड्डू ठाकुर ने किया।
मुख्य अतिथि किरण देव यादव ने संबोधित करते हुए कहा कि सांस्कृतिक विकास हेतु देव म्यूजिकल ग्रुप भविष्य में गीत संगीत नृत्य एवं सूर लय ताल के क्षेत्र में मील का पत्थर साबित होगी। उन्होंने कहा कि सांस्कृतिक क्षेत्र में फरकिया में प्रतिभा की कमी नहीं है, जरूरत है समुचित मंच एवं प्रदर्शन करने की मौका का। फरकिया के कई लोकप्रिय गायक गीतकार वादक कलाकार राष्ट्रीय क्षितिज पर परचम लहरा रहे हैं। देव म्यूजिकल ग्रुप शिक्षा के साथ सांस्कृतिक विकास करने हेतु छात्र नौजवानों कलाकारों को देव म्यूजिकल ग्रुप में जुड़ने का अपील किया। यहां प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। श्री यादव ने कहा कि ग्रुप एवं देश बचाओ अभियान द्वारा संगीत बचाओ, सांस्कृतिक धरोहर बचाओ, स्वच्छ मनोरंजन बचाओ, नारों के साथ अश्लील गायन एवं प्रदर्शन पर अंकुश लगाने का अपील किया जाएगा तथा मुकेश रफी किशोर लता के जयंती पुण्यतिथि के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित की जाएगी जिसमें सांस्कृतिक धरोहर बढ़ाने हेतु जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। स्वच्छ सुंदर मधुर संगीत के अस्तित्व को बचाने का सार्थक प्रयास किया जाएगा।
कार्यक्रम में सुशील कुमार, साजन अली, सुजीत कुमार, विनोद राज, सुबोध राजा, जितेंद्र कुमार, गोपाल कुमार, सुमन कुमार, कलाकारों ने गीत संगीत नृत्य प्रस्तुत कर सूर लय ताल की त्रिवेणी बहाकर समां बांधा एवं तालियां बटोरे। वक्ताओं ने कहा कि ग्रुप द्वारा भव्य आर्केस्ट्रा कार्यक्रम विभिन्न मौके पर आयोजित किया जाएगा।
कलाकारों ने कहा कि स्वच्छ सुंदर मधुर मनोरंजक सांस्कृतिक माहौल बनाने का उद्देश्य के तहत देव म्यूजिकल ग्रुप सह संगीत प्रशिक्षण केंद्र का शुभारंभ किया गया है। सांस्कृतिक कार्यक्रम के माध्यम से विभिन्न मुद्दे के प्रति जागरूकता अभियान चलाया जाएगा।

Related Articles

Back to top button