भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी ) की बिहार राज्य कमिटी ने निम्नलिखित वक्तव्य प्रेस किया
भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी ) की बिहार राज्य कमिटी ने निम्नलिखित वक्तव्य प्रेस किया
जे टी न्यूज़, पटना: स्वास्थ्य मंत्री के निवास स्थान का घेराव करने वाले जन सुराज पार्टी के कार्यकर्ताओ पर हुए लाठी चार्ज की हम घोर निन्दा करते हैं। जनता के मुद्दों को लेकर संघर्ष एवं आन्दोलन संगठित करना, किसी भी संगठन का संवैधानिक अधिकार है। राज्य की भाजपा-जद(यू) की सरकार द्वारा आन्दोलन के खिलाफ लगातार दंडात्मक कार्रवाई करती रही है और कभी-भी आन्दोलनकारियों द्वारा उठाये जाने वाले मुद्दों पर वार्ता के जरिये हल करने का कोई प्रयास नहीं करती हैं। राज्य में स्वास्थ्य सेवा की हालत बद से बदतर हुई है। बिहार सरकार को प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र से लेकर राज्य स्तर तक सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में सुधार तथा सभी नागरिकों को मुफ्त सेवा के लिये कदम उठाना चाहिए। बिहार में स्वास्थ्य सेवा की बदहाली, निजीकरण से त्रस्त आम जनता, आनेवाले विधान सभा चुनाव में भाजपा जद (यू) को सबक सिखाऐगी।



