जिला पदाधिकारी योगेंद्र सिंह के द्वारा आंतरिक संसाधन कार्य की समीक्षा

जिला पदाधिकारी योगेंद्र सिंह के द्वारा आंतरिक संसाधन कार्य की समीक्षा

जे टी न्यूज, समस्तीपुर: जिला पदाधिकारी योगेंद्र सिंह के द्वारा आंतरिक संसाधन,राजस्व,बंदोबस्ती,खनन,निबंधन, भू अर्जन,भूमि उपलब्धता,भूमि विवाद, पर्षद,अभिलेखागार,वाणिज्यकर एवम न्यायालय कार्य की समीक्षा समाहरणालय सभागार में की गई।

बैठक की शुरुआत आंतरिक संसाधन के राजस्व वसूली वाले विभागों के प्रगति की समीक्षा के साथ हुई। राजस्व वसूली में, 108.52 प्रतिशत के साथ वन प्रमंडल कार्यालय ,जिले में प्रथम स्थान पर रहा, वही राजस्व वसूली में खनन विभाग 35.13 प्रतिशत वसूली के साथ सबसे निचले पायदान पर रहा। इसपर जिला पदाधिकारी के द्वारा नाराजगी व्यक्त की गई एवम सुधार का निर्देश दिया गया। समीक्षा के दौरान पाया गया की निबंधन कार्यालय पटोरी की राजस्व वसूली 84 प्रतिशत,रोसरा की 74 प्रतिशत, समस्तीपुर का 73 प्रतिशत एवम किशनपुर का 72 प्रतिशत रही।

भू राजस्व संग्रहण की स्थिति अच्छी नहीं पाई गई। जिला पदाधिकारी के द्वारा सभी अंचलाधिकारियो को अगली बैठक से पूर्व कम से कम 66 प्रतिशत लगान वसूली का निर्देश दिया गया। लगान वसूली में कल्याणपुर 53.51 प्रतिशत वसूली के साथ जिले में अव्वल रहा,वही मोहनपुर 22.47 प्रतिशत वसूली के साथ सबसे पीछे रहा। जिस विभाग को, दूसरे विभाग से राजस्व संग्रहण हेतु राशि प्राप्त होती है,उन्हें अभियान चलाकर प्राथमिकता के आधार पर राजस्व संग्रहण करने का निर्देश दिया गया। जिला राष्ट्रीय बचत पदाधिकारी को सभी कर्मियों के साथ बैठक कर योजनाओं की जानकारी देने एवम उपलब्धि बढ़ाने का निर्देश दिया गया। उपस्थित तकनीकी विभाग के पदाधिकारियों को योजना कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया गया। खनन विकास पदाधिकारी को अनुश्रवण करने,भंडारण में सामग्रियों की उपलब्धता एवम मात्रा का सत्यापन करने,छापेमारी एवम निरीक्षण करने का निर्देश दिया गया।

सभी भूमि सुधार उप समाहर्ताओं को अपने अपने न्यायालय के कॉस लिस्ट जिला के वेबसाइट पर अपलोड करने का निर्देश दिया गया। सभी अंचकाधिकारिओं को वांछित एल सी आर ( लोअर कोर्ट रिकॉर्ड) प्राथमिकता के आधार पर भेजने का निर्देश दिया गया। सभी भूमि सुधार उप समाहर्ता एवम अंचल अधिकारियों को राजस्व कर्मचारियों के कार्यों की समीक्षा करने का निर्देश दिया गया।साथ ही सभी भूमि सुधार उप समाहर्ताओं को शत प्रतिशत जमाबंदी का सत्यापन करने एवम समीक्षा कर आधार सीडिंग कराने का निर्देश दिया गया। बताते चले राजस्व एवम भूमि सुधार विभाग के द्वारा रैयतों के जमाबंदी में उनका आधार नंबर एवम मोबाइल नंबर को अपडेट कराने का कार्य चल रहा है ताकि जमाबंदी में किसी प्रकार का परिवर्तन होने से उन्हें इसका मैसेज प्राप्त हो सके।

सभी भूमि सुधार उप समाहर्ता को प्रत्येक 15 दिन में कम से कम एक अंचल और एक हलका का निरीक्षण करने का भी निर्देश दिया गया। सभी अंचल अधिकारियों को लंबित एमजेसी एवम सीडब्ल्यूजेसी को निष्पादित करने का निर्देश दिया गया। दाखिल खारिज के निष्पादन की समीक्षा में सबसे अच्छा प्रदर्शन समस्तीपुर सदर का रहा वही सबसे खराब मोहनपुर का रहा। जिला पदाधिकारी के द्वारा मुख्य मंत्री जनता दरबार से प्राप्त सभी लंबित मामलों का निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।

नीलाम पत्र वादों के समीक्षा के दौरान जिला सहकारिता पदाधिकारी सहित सभी संबंधित पदाधिकारियों को तीन दिनों के अंदर सभी लंबित मामलों को अपलोड कराने का निर्देश दिया गया।

इस बैठक में अपर समाहर्ता अजय कुमार तिवारी,सभी भूमि सुधार उप समाहर्ता,सभी अंचलाधिकारी,सभी तकनीकी विभाग के पदाधिकारी,निबंधन ,खनन,वन प्रमंडल, आरडब्ल्यूडी, एनएच एवम अन्य विभागों के पदाधिकारी उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button