छाया कुमारी का हाथ अब नहीं होगा पीला लग सकता है ग्रहण

छाया कुमारी का हाथ अब नहीं होगा पीला लग सकता है ग्रहणजे टी न्यूज, खगड़िया(गीता कुमार): जुटाया जा रहा था बेटी के शादी-विवाह के  लिए सामाग्री और रुपया,घायल बेटे के ईलाज में हुआ खर्च परिवार पर गिरा दुख: का पहाड़
प्रखंड अंतर्गत कैंजरी पंचायत से अजीबो गरीब मामला सामने आ रहा है। जानकारी के मुताबिक 10 जुलाई को कैंजरी पंचायत के पश्चिम पर निवासी स्वर्गीय धनिक चौधरी के पुत्र रंजीत चौधरी के पुत्री का हाथ पीला होना था शादी होना तय थी।शादी के सभी रस्म धीरे-धीरे पूरा किया जा रहा था लड़की के माता- पिता लड़के वालों को खुश करने के लिए रुपया भी इकट्ठा कर लिए लेकिन इधर ईश्वर को कुछ और ही अच्छा लग रहा था। दिनांक 25.6.2025 को लगभग 5:30 बजे शाम में उनके एक पुत्र सुमित कुमार का हाथ थ्रेसर ट्रैक्टर में मकई दौनी करते वक्त कट गया। अब क्या था रंजीत कुमार ने आनन फानन में गंभीर रूप से घायल बेटे को लेकर सहरसा जिला के एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया जहां वे जिंदगी और मौत से जूझ रहे हैं। रंजीत कुमार के अनुसार 50 हजार से ज्यादा रुपया खर्च हो चुका है लेकिन अब भी उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। बताया जा रहा है की कंजरी निवासी स्वर्गीय मोहम्मद अहाब के पुत्र मोहम्मद नवाब अपने थ्रेसर और ट्रैक्टर पर नाबालिक आधे दर्जन बच्चों से मकई का भुट्टा दौनी करवा रहे थे जिसमें रंजीत चौधरी के पुत्र भी उनके थ्रेसर पर मकई का भुट्टा दौनी कर रहे थे। वही ट्रैक्टर बंद होने के बाद ड्राइवर के कहने पर सुमित कुमार थ्रेसर के अंदर हाथ डालकर कुछ सफाई करने लगे अचानक ड्राइवर ट्रैक्टर का एक्सीलेटर तेज कर दिया जिस कारण सुमित कुमार का हाथ गंभीर रूप से घायल हो गया। वही सुमित कुमार को घायल देख ड्राइवर सहित वहां काम कर रहे लोग इधर-उधर भाग गए। वही इस बात की जानकारी छोटे-छोटे बच्चों के द्वारा घायल के माता पिता को दिया गया तो वह घटना स्तर पर दौरते हुए गया जहां घायल पुत्र को देख नजदीक के प्राइवेट क्लिनिक में भर्ती करवा कर इलाज करवाने लगे। बताया जा रहा है कि ट्रैक्टर मालिक घायल व्यक्ति के इलाज हेतु मदद करने का भरोसा दिए थे। लेकिन 5 दिन बाद भी मदद की कोई गुंजाइश नहीं देख रंजीत चौधरी बेलदौर थाना अध्यक्ष को आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाए हैं । वही उक्त आवेदक के आलोक में बेलदौर थाना अध्यक्ष परशुराम सिंह ने तीन दिन बाद मोहर्रम मेला के स्थलीय निरीक्षण के दौरान घायल व्यक्ति के परिजन से मिलकर सभी बिंदु पर जांच पड़ताल किए और पीड़ित परिजनों को हर संभव मदद करने का भरोसा दिए। वही थाना अध्यक्ष परशुराम सिंह ने बताया कि दोषी व्यक्ति पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। लेकिन तीन दिन तक रंजीत चौधरी के आवेदन के आलोक में कुछ भी कार्रवाई नहीं होने की स्थिति में पीड़ित परिजन में मायूसी छाई हुई है। वही रंजीत चौधरी के घर में एक सप्ताह से सन्नाटा पसरा हुआ है। जिस पुत्री का शादी फिक्स हो गया था अब उनके शादी में धीरे-धीरे बाधा उत्पन्न होते जा रहा है। रंजीत चौधरी का हाथ खाली हो गया जिस कारण शादी में लड़के वाले को खुश करने में असमर्थता जाहिर कर रहे हैं । इधर पंचायत के समाजसेवी सरपंच प्रतिनिधि चंदन कुमार राजेश चौधरी सहित दर्जनों व्यक्ति थाना अध्यक्ष से उचित जांच कर पीड़ित व्यक्ति को उचित न्याय देने की मांग किए हैं।

Related Articles

Back to top button